सीजेपी नेता सौरव दास, आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. इस पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. दीपके ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ का वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो भावुक दिखाई दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर भी दीपके ने रांका-दास की जमानत को लेकर वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी है. दीपके ने लिखा, ‘मेरे भाई अब आजाद हैं.’
https://t.co/25SBg8s97h
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 21, 2026
View this post on Instagram
सौरव दास बोले- सत्य की जीत हुई
SEM कोर्ट के फैसले पर सौरव दास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘सत्य की जीत हुई है.’
VIDEO | Delhi: “Truth has triumphed,” says CJP leader Saurav Das after special executive magistrate orders release of him and Ashutosh Ranka. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) #Delhi https://t.co/HrUugV9KCt
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2026
दिल्ली की स्पेशल कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) ने जंतर-मंतर पर 14 अक्टूबर को हुए प्रोटेस्ट के सिलसिले में बुधवार (21 अक्टूबर) को सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश दिया है. दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जहां सुनवाई के दौरान जमानतदारों के दस्तावेज भी जमा किए गए.
14 अक्टूबर को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट प्लेस के तौर पर हटाए जाने के बाद भी वहां प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड का उल्लंघन करने के बाद हिरासत में लिया गया था और 14 अक्टूबर को शुरुआत में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
कोर्ट ने बढ़ाई थी दो दिन की हिरासत
कोर्ट ने 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी थी, जो बुधवार को खत्म होनी थी. इससे पहले दिन में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दास और रांका की न्यायिक हिरासत के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. अदालत ने उन्हें एसईएम के सामने निर्धारित सुनवाई के नतीजे का इंतजार करने और शिकायत बरकरार रहने पर अपीलीय अदालत का रुख करने को कहा था.
‘…तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट’, सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान






