हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! 

हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! 


India Probable Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें हर्षित राणा की एंट्री भी शामिल है. वहीं कुछ खिलाड़ियों की बैटिंग पोजिशन भी बदल सकती है. तो आइए जानते हैं कि प्लेइंग 11 कैसी दिख सकती है. 

किसकी जगह हो सकती है हर्षित की एंट्री?

हर्षित को अर्शदीप सिंह की जगह अंतिम एकादश में जोड़ा जा सकता है. दूसरे वनडे में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में 45 रन खर्चे थे. लिहाजा अर्शदीप को तीसरे वनडे से आराम दिया जा सकता है. 

लंबे वक्त बाद हार्षित राणा की वापसी, टी20 वर्ल्ड कप और IPL किया मिस 

हर्षित ने पिछला मुकाबला जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद उन्हें 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया था. उन्होंने टूर्नामेंट से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच भी खेला, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंजरी के चलते बाहर हो गए. इसके बाद हर्षित ने आईपीएल का सीजन भी मिस किया. अब देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद हार्षित कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

नंबर-3 पर केएल राहुल 

लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में राहुल नंबर छह पर बैटिंग करते हुए दिखे थे. अब तीसरे मुकाबले में राहुल तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. गिल तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक सकते हैं. इसके साथ ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का भी एक-एक पायदान खिसक जाएगा. इस तरह राहुल टॉप ऑर्डर में शामिल हो सकते हैं. 

तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़. 

 

यह भी पढ़ें: BAN vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर



Source link