हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 

हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 


Hardik Pandya Shifts to Bengaluru: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई. दरअसल, हार्दिक हमेशा के लिए मुंबई को छोड़कर बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं. हार्दिक का यह कदम वाकई चौंकाने वाला है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि अचानक हार्दिक ने ऐसा फैसला क्यों लिया? यहां आपको उसका जवाब मिलेगा. 

हार्दिक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के चलते बेंगलुरु में शिफ्ट होने का फैसला किया. वह अब COE को अपनी ट्रेनिंग का स्थायी अड्डा बनाना चाहते हैं. अक्सर क्रिकेटर बेंगलुरु इंजरी के रिहैब, नेशनल कैंप और फिटनेस के आकलन के लिए आते हैं. लेकिन हार्दिक ने कुछ अलग हटकर किया. 

मुंबई इंडियंस की फैसिलिटी में करते थे अभ्यास 

वैसे हार्दिक मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित फैसिलिटी में ट्रेनिंग करते थे. हार्दिक गुजरात के बदौड़ा से आते हैं. हालांकि वह लंबे वक्त से मुंबई में रह रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बेंगलुरु को अपना घर बनाने का फैसला किया.  

BCCI के सूत्र ने खोला राज 

न्यूज एजेंसी PTI से BCCI के एक सोर्स ने गोपनियता की शर्त पर बताया, “हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है. वह COE को अपने अभ्यास का स्थायी अड्डा बनाने वाले पहले क्रिकेटर होंगे.”

आगे कहा, “हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे क्योंकि ट्रेनिंग के लिए हर रोज अपने लोअर परेल वाले घर से आना-जाना मुश्किल हो गया था. एक सेंट्रली-कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटर होने के नाते, उन्हें COE में चोट के इलाज से लेकर स्किल्स की ट्रेनिंग तक, हर तरह की सुविधा मिलती है.”

इंजरी से परेशान हार्दिक पांड्या

इन दिनों इंजरी से रिकवर हो रहे हार्दिक ने बीते 6 महीनों में काफी वक्त बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही बिताया है. वह इंजरी के चलते यूके के व्हाइट बॉल टूर का हिस्सा नहीं बन सके, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जा चुकी है. अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होनी है. 

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदकर रचा इतिहास



Source link