हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए सलमान खान, फैंस को हुईं टेंशन, पूछा- सब ठीक है न?

हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए सलमान खान, फैंस को हुईं टेंशन, पूछा- सब ठीक है न?


सलमान खान को मंगलवार रात को हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ दिखे. सलमान के हॉस्पिटल के बाहर के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. सलमान को हॉस्पिटल के बाहर देखकर फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं और वो सलमान से पूछ रहे हैं कि सब ठीक हैं. 

सलमान खान हुए स्पॉट

हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान को ब्लैक टीशर्ट और जींस में देखा गया. वो सिक्योरिटी के साथ नजर आए. इसी के साथ वो किसी से बातें भी कर रहे थे. अब सलमान हॉस्पिटल क्यों गए हैं इसे लेकर तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन सलमान के फैंस सबकुछ ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. फैंस सलमान से पूछ रहे हैं सब ठीक है न. 

ये भी पढ़ें- इस मराठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए थे गर्दे, बजट था सिर्फ 5 करोड़, किया 1700 परसेंट का प्रॉफिट

पैप्स पर गुस्सा हुए सलमान खान
सलमान खान जब हॉस्पिटल से बाहर निकले तो पैपराजी पर काफी गुस्सा हो गए. उन्होंने पैपराजी से कहा कि क्या पागल हो क्या. इसके बाद पैपराजी ने सलमान खान से माफी मांगी.

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवीर को हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. यहां उनका इलाज चला. अब वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. सलीम खान अब घर पर हैं.

सलमान की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए फोटो पोस्ट की थी. जो काफी वायरल हो गई थी.

ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को पिछली बार फिल्म सिंकदर में देखा गया था. अब वो फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म डिले हो गई है. अभी फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.



Source link