नया जेम्स बॉन्ड कौन होगा इससे पर्दा उठ गया है. एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड होंगे. रॉबर्ट पैटिनसन को आधिकारिक तौर पर अगला जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ ही 007 की कास्टिंग को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. रॉबर्ट के जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए अनाउंसमेंट के बाद से उनके फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं.
बता दें कि रॉबर्ट इस पॉपुलर ब्रिटिश जासूस का किरदार निभाने वाले सातवें एक्टर बन गए हैं. वहीं अमेजन MGM के इस फ्रेंचाइजी को टेकओवर करने के बाद रॉबर्ट पैटिनसन पहले जेम्स बॉन्ड होंगे.
रॉबर्ट पैटिनसन से पहले डैनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड थे. जेम्स बॉन्ड के रोल में डैनियल को बहुत सराहा गया था. डैनियल ने पांच फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था.
इन एक्टर्स ने निभाया जेम्स बॉन्ड का रोल
डैनियल को सबसे पहले 2006 में फिल्म कैसिनो रॉयल में जेम्स बॉन्ड के रोल में देखा गया. वहीं 2021 में आखिरी बार वो जेम्स बॉन्ड के रोल में दिखे. फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ में वो इस रोल में नजर आए.
Robert Pattinson is James Bond https://t.co/3GulkhblDp
— James Bond (@007) November 16, 2026
अब तक 6 एक्टर जेम्स बॉन्ड का रोल प्ले कर चुके हैं. सबसे पहले शॉन कॉनरी ने ये रोल प्ले किया था. वो 1962 से 1971 के बीच में इस रोल में दिखे. उनके बाद जॉर्ज लेज़ेनबी ने 1969 में ये रोल प्ले किया था. वहीं रोजर मूर ने 1973 से 1985 तक के बीच में ये रोल निभाया.
टिमोथी डाल्टन ने 1987 से 1989 के बीच में ये रोल प्ले किया. उनके बाद पियर्स ब्रॉसनन जेम्स बॉन्ड बने. फिर डैनियल क्रेग ने ये रोल प्ले किया.
इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं रॉबर्ट
रॉबर्ट की बात करें तो उन्हें फिल्म ‘द ट्वाइलाइट सागा’ के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने ‘द बैटमैन’ का भी रोल प्ले किया. उन्होंने 2026 में फिल्म ‘द ओडिसी’ में भी देखा गया.






