Sugarcane Farmers News: बिहार में गन्ना किसानों के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. सरकार ने इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसमें जमीन लंबे समय के लिए बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है. इसका सीधा फायदा गन्ने से जुड़े उद्योगों को मिलने वाला है. खेती और प्रोसेसिंग को साथ जोड़कर सरकार एक मजबूत सिस्टम बनाने की कोशिश कर रही है.
जिसमें किसान से लेकर बाजार तक की पूरी प्रोसेस जुड़ी हो. इससे किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ-साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी बन सकते हैं. यह कदम राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को नई दिशा देने की ओर अहम माना जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं क्या होगा इस फैसले का खेती पर असर.
1 रुपये में 30 साल की लीज पर सस्ती जमीन
सरकार की योजना के तहत करीब 40 एकड़ तक जमीन 30 साल की लीज पर बेहद नाममात्र राशि यानी 1 रुपये टोकन अमाउंट में उपलब्ध कराई जा रही है. इसका मकसद गन्ना प्रोसेसिंग यूनिट्स, शुगर मिल्स और इससे जुड़े व्यापारों को बढ़ावा देना है. लंबे समय की लीज से निवेशकों को स्टेबिलिटी मिलेगी और वह बड़े स्तर पर प्लानिंग कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के किसान मानसून सीजन में सबसे ज्यादा क्या उगाते हैं, भारत से कितनी अलग वहां खेती?
जमीन आसानी से मिलने से उद्योग लगाने का खर्च भी काफी कम हो जाएगा. इससे राज्य में एग्रो इंडस्ट्री बढ़ेगी और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बेहतर और स्थिर बाजार मिलेगा. यह तरीका किसानों और उद्योगों के बीच सीधा रिश्ता बनाने में मदद करेगा.
गन्ना किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
इस पहल का सबसे बड़ा फायदा गन्ना किसानों को मिलने की उम्मीद है. जब इलाके में प्रोसेसिंग यूनिट्स और शुगर इंडस्ट्री मजबूत होगी. तो किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे ट्रांसपोर्ट का खर्च कम होगा और समय पर भुगतान मिलने की संभावना बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: कम से कम पानी में भी ये फसलें देती हैं बंपर पैदावार, मानसून कमजोर हुआ तब भी नहीं पड़ेगा खेती पर फर्क
इसके साथ ही कंप्टीशन बढ़ने से गन्ने के दाम भी बेहतर मिल सकते हैं. सरकार का यह फैसला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा. क्योंकि इंडस्ट्री लगने से लोकल लेवल पर रोजगार के नए मौके पैदा होंगे. जिससे बिहार के गन्ना किसानों को पहले से ज्यादा फायदा होगा.
यह भी पढ़ें: खजूर की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी रहती है, जानें कैसे बोते हैं इसका पेड़?






