12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बस ड्राइवर के 4599 पदों पर भर्ती; मिलेगी तगड़ी सैलरी

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बस ड्राइवर के 4599 पदों पर भर्ती; मिलेगी तगड़ी सैलरी


अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने बस ड्राइवर के हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4599 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

काफी समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

बस ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास आवश्यक ड्राइविंग योग्यता और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें – एनआईटी में बीटेक की पढ़ाई पर कितना होगा खर्च? जानिए 1 साल से 4 साल तक की पूरी फीस

दो चरणों में होगा चयन

पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का वेटेज 40 प्रतिशत रखा गया है. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.
दूसरे चरण में ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा. यह भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है क्योंकि इसका वेटेज 60 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों को सुरक्षित और बेहतर ड्राइविंग कौशल का प्रदर्शन करना होगा. ड्राइविंग टेस्ट में सफल होना जरूरी होगा.

इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 26 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा परिवहन निगम के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं और लाभ भी प्रदान किए जा सकते हैं. यही वजह है कि यह भर्ती युवाओं के बीच काफी चर्चा में है.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. अब नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें. अंत में भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट रख लें.

यह भी पढ़ें – NEP 2020: नई शिक्षा नीति से बदल रही है पढ़ाई की तस्वीर, जानिए छात्रों और शिक्षकों के लिए क्या हैं बड़े बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link