2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम


2027 ODI वर्ल्ड कप अभी लगभग डेढ़ साल दूर है, लेकिन लगता है अगले कुछ दिनों में रोहित शर्मा क्रिकेट के खेल को अलविदा कह चुके होंगे. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे. मगर रोहित अकेले नहीं हैं, जो रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े हैं. उनके अलावा ऐसे 4 भारतीय क्रिकेटर हैं, जो साल 2026 समाप्त होने से पहले संन्यास का एलान कर सकते हैं.

रोहित शर्मा

इनमें सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का है. टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही अलविदा ले चुके हैं और अब अटकलें हैं कि 2027 वर्ल्ड की योजनाओं में सेलेक्टर्स रोहित शर्मा से आगे बढ़ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित 19 जुलाई को संन्यास लेंगे और जहां तक वर्ल्ड कप की बात है, उनकी जगह ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए खेले थे. चोट से वापसी के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में बार-बार दमदार प्रदर्शन करके दिखाया, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे टीम इंडिया में वापसी का उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा. हर्षित राणा से लेकर गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव तक, कई युवा गेंदबाज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी पेश कर चुके हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली खुद कह चुके हैं कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों के प्रति बहुत सख्ती बरत रहा है और युवा खिलाड़ियों को चांस देने की नीति अपनाई हुई है. विराट अभी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन अगले कुछ मुकाबलों में खराब प्रदर्शन उन्हें भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. उसके बाद विराट के पास संन्यास लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा होगा.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा कब टीम से बाहर हुए, यह किसी को भनक तक नहीं लगी. 2024 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट के लिए अब भी उपलब्ध हैं. जडेजा को पहले अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया. दूसरी ओर टेस्ट टीम में उनकी जगह कब तक सुरक्षित रहेगी, इसकी फिलहाल कोई गारंटी नजर नहीं आ रही है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला



Source link