28 साल में एक ही टाइटल से बनीं 9 फिल्में, जिसने मेकर्स को कर दिया कंगाल

28 साल में एक ही टाइटल से बनीं 9 फिल्में, जिसने मेकर्स को कर दिया कंगाल


Bollywood Unlucky Title: फिल्मों के हिट और फ्लॉप के लिए केवल उसकी कहानी ही नहीं बल्कि उसका टाइटल भी मायने रखता है. मूवीज का टाइटल जितना अट्रैक्टिव होगा उसे उतना अच्छा रिस्पांस बॉक्स ऑफिस पर मिलता है. लेकिन आज आपको हिंदी सिनेमा के ऐसे टाइटल के बारे में बता रहे हैं, जिसे मनहूस का टैग मिला. 28 साल में एक ही टाइटल से 9 फिल्में बनीं, जिसकी वजह से मेकर्स कंगाल हो गए. देखिए लिस्ट…

‘कर्ज’

‘कर्ज’ टाइटल से पहली बार फिल्म साल 1980 में आई थी, जिसमें ऋषि कपूर लीड रोल में थे. इसमें टीना अंबानी और सिमी गरेवाल थीं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 2.75 करोड़ था. फिल्म फ्लॉप रही थी. लेकिन इसके गाने ‘ओम शांति’ और ‘एक हसीना थी’ वायरल हुए थे. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही लेकिन बाद में ये कल्ट क्लासिक साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट

‘दूध का कर्ज’

जैकी श्रॉफ और नीलम कोठारी स्टारर फिल्म ‘दूध का कर्ज’ 1990 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी और प्लॉट के साथ ही नीलम और जैकी की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था. सांप और सपेरे के जीवन पर आधारित इस फिल्म के गाने भी हिट रहे थे. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इसे हिट कहा जाता है तो कुछ में फ्लॉप. इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Prime Video: Doodh Ka Karz

‘प्यार का कर्ज’

मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र, मीनाक्षी शेषाद्रि और नीलम स्टारर फिल्म ‘प्यार का कर्ज’ को साल 1990 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर नहीं बन सकी थी.  

Pyar Ka Karz (1990) - IMDb
 
1991 में आई तीन फिल्में और तीनों फ्लॉप

यही नहीं, साल 1991 में ‘कर्ज’ टाइटल से तीन फिल्मों को रिलीज किया गया और तीनों ही फ्लॉप साबित हुई थीं. इसमें ‘कर्ज चुकाना है’, ‘महान कर्ज’ और ‘खून का कर्ज’ जैसी फिल्में शामिल हैं. विनोद खन्ना, रजनीकांत, संजय दत्त और डिंपल कपाड़िया स्टारर फिल्म ‘खून का कर्ज’ साल 1991 की बड़ी रिलीज में से एक थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिल्म का निर्माण 3.25 करोड़ के बजट में किया गया था और इसने ग्रॉस कलेक्शन 8.8 करोड़ और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 4 करोड़ कमाए थे.

यह भी पढ़ें: ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, ‘पेद्दी’ का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन

‘कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ’

‘कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ’ को साल 2002 में रिलीज किया गया था. ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. इसमें सनी देओल लीड रोल में थे. उनके साथ सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में थीं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13.44 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, नेट कलेक्शन 8.70 करोड़ रहा.

Prime Video: Karz: The Burden of Truth

‘कर्ज’ (2008)

इसके साथ ही इस टाइटल से आखिरी फिल्म ‘कर्ज’ साल 2008 में आई, जिसमें हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थीं. ये 1980 में आई फिल्म का रीमेक थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का इंडिया कलेक्शन 10.34 करोड़ रहा था.



Source link