4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार

4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार


20s के दिनों में इमरान हाशमी ने स्क्रीन पर कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ियां बनाई थी. इसमें सोनल चौहान, उदिता गोस्वामी और मल्लिका शेरावत के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वो विद्या बालन और ईशा गुप्ता जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ ही स्क्रीन शेयर कर चुके हैं लेकिन मल्लिका शेरावत और उनकी जो केमिस्ट्री थी वो कमाल की थी. एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री और किसिंग सीन की चर्चा तो आज भी होती है. ऐसे में चलिए उनके एक हिट रोमांटिक सॉन्ग के बारे में बताते हैं, जिसे 30 मिनट में तैयार किया गया था और ये 21 साल बाद भी पसंद किया जाता है.

दरअसल, इमरान हाशमी के जिस रोमांटिक हिट सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं उसमें उनके साथ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत थीं. इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के इस गाने को बैंकॉक में बिल्डिंग की छत पर चिलचिलाती धूम में शूट किया गया था, जिसमें एक्टर ने किसिंग सीन दिए थे. ये सॉन्ग कोई और नहीं बल्कि ‘मर्डर’ फिल्म का ‘भीगे होंठ तेरे’ है. इसे 2004 में रिलीज किया गया था और ये आज भी लोगों को काफी पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ से ‘धूम 2’ तक, ये हैं ऐश्वर्या राय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

30 मिनट में कैसे हुआ था तैयार?

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत का रोमांटिक सॉन्ग ‘भीगे होंठ तेरे’ को सिंगर कुणाल गांजावाला ने गाया था. ऐसे में उन्होंने करीब 21 साल बाद इस गाने की मेकिंग के बारे में बताया. उन्होंने शुभोजित घोष के पॉडकास्ट में इस गाने की मेकिंग के बारे में बताया. वो बताते हैं, ‘अनु मलिक ने मुझे बुलाया और कहा कि जल्दी आ. फिर मैं उनके पास गया तो उन्होंने कहा कि जल्दी लिख. मैं लिखने लगा, गाने के बोल भीगे होंठ तेरे प्यासा दिल मेरा…मेरे साथ कोई रात गुजार…मैंने कहा मर गया. मैंने कहा मैंने ये कब मांगा है? मैं ऊपर वाले कोस रहा था.’

कुणाल आगे बताते हैं,’मन में कश्मकश चल रही है और मैं लिख रहा हूं. जैसे तैसे मैंने लिखा. मैं उनको कह पाता कि अनु भाई मुझे ये मत गवाओ ना, क्योंकि मैं ऐसी चीजें नहीं करना चाहता था. मुझे पसंद नहीं थी. मैं अपने करियर से खुश था लेकिन वो नहीं करना चाहता था जिससे मेरा करियर अलग ट्रैक पर चला जाए. उन्होंने गाना शुरू कर दिया. मैंने ट्यून सुनी, मैंने उनसे कहा कि अनु भाई उन्होंने कहा जाना है क्या? बोले जा. बाद में फिर ये मेरे पास आ गया था और उन्होंने गाने का मौका दिया.’ इस तरह वो गाना 30 मिनट में तैयार हो गया था.

यह भी पढ़ें: सबसे प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘भूत बंगला’ की एंट्री, टॉप 10 की लिस्ट देखें

बैंकॉक की धूप शूट हुआ था किसिंग सीन

गौरतलब है कि रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में मल्लिका शेरावत ने ‘भीगे होंठ तेरे’ सॉन्ग के शूट को लेकर बताया था कि इस गाने को बैंकॉक में शूट किया गया था. इसे इमरान हाशमी संग बिल्डिंग के ऊपर छत पर किसिंग सीन चिलचिलाती धूप में शूट किया गया था. उस गर्मी को सहन कर पाना भी मुश्किल था.



Source link