कर्नाटक में CM पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बदल गए 2 शहरों के नाम

कर्नाटक में CM पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बदल गए 2 शहरों के नाम


कर्नाटक कांग्रेस में मची उठापटक के बीच राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने दो शहरों का नाम बदलने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि अब से बेंगलुरु ग्रामीण जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु नॉर्थ और बागेपल्ली का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया गया है.

कर्नाटक सरकार ने मई 2025 में रामनगर जिले का बदलकर बेंगलुरु दक्षिण किया था. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ही इस जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था. बीते कुछ दिनों से कर्नाटक कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह की खबरें लगातार सामने आ रही है. हलांकि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साफ किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और हम एकजुट हैं.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



Source link