नेवी की पहली महिला पायलट आस्था पुनिया का ऐसा रहा है सफर, जानें क्या है पूरी एजुकेशन

नेवी की पहली महिला पायलट आस्था पुनिया का ऐसा रहा है सफर, जानें क्या है पूरी एजुकेशन


भारतीय नौसेना की वर्दी में एक नया अध्याय जुड़ गया है. सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है. आस्था अब भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं. उनके इस मुकाम तक पहुंचने के साथ ही नौसेना में महिला सशक्तिकरण का एक नया दौर शुरू हो गया है.

कहां हुआ ऐतिहासिक पल?

3 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम स्थित आईएनएस डेगा में ‘सेकेंड बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स’ के समापन समारोह में यह गौरवपूर्ण क्षण सामने आया. इस मौके पर आस्था पुनिया और लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें रियर एडमिरल जनक बेवली (ACNS, एयर) ने प्रदान किया.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link