Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Score: गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बना दिए हैं. साई सुदर्शन ने 100 रनों की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली, यह उनके IPL करियर का कुल तीसरा शतक रहा. डेथ ओवरों में RCB ने पलटवार भी किया, लेकिन जेसन होल्डर की 230 के स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी ने गुजरात का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतने के बाद गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने 128 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप करके शानदार शुरुआत दिलाई. यह RCB के खिलाफ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों द्वारा किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही.
साई सुदर्शन ने 58 गेंद में 100 रन बनाए. इसी दौरान उन्होंने सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 47 पारियों में 2 हजार रन पूरे करके क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. एक समय गुजरात ने 16 ओवरों में 170 रन बना लिए थे. प्रतीत होने लगा था कि गुजरात कम से कम 220-225 रनों का स्कोर खड़ा करेगी. इसी बीच शुभमन गिल ने 32 रन और जोस बटलर ने 24 रनों का योगदान दिया.
जेसन होल्डर ने मचाई मार-काट
19वें ओवर तक गुजरात की टीम 187 रन बना चुकी थी. चूंकि पिछले 3 ओवरों में केवल 17 रन आए थे, इसलिए अंतिम ओवर में गुजरात के लिए 200 के पार जा पान मुश्किल लग रहा था. मगर जेसन होल्डर ने अंतिम ओवर में 2 छक्के और एक चौका समेत 18 रन बटोरे और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया.
यह भी पढ़ें:






