Empty Stomach Almonds: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर थकान, कमजोरी और फोकस की कमी जैसी समस्याओं से जूझते नजर आते हैं. ऐसे में दिन की शुरुआत कैसी हो इसका सीधा असर आपकी पूरे दिन की सेहत और एनर्जी पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह की छोटी सी हेल्दी आदत भी शरीर को लंबे समय तक फिट रखने में मदद कर सकती है. इन्हीं आदतों में से एक खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना है, जिसे आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक फायदेमंद माना गया है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि हर दिन खाली पेट बादाम खाने के क्या फायदे होते हैं?
खाली पेट बादाम खाने के क्या होते हैं फायदे?
बादाम को रातभर भिगोकर खाने से उसके पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं. भीगने के बाद उसका छिलका नरम हो जाता है, जिससे पाचन आसान होता है और शरीर को फायदा मिलता है. यही वजह है कि भीगे बादाम हुए बादाम को सूखे बादाम के मुकाबले ज्यादा असरदार माना जाता है. वहीं भीगे हुए बादाम को ब्रेन फूड भी कहा जाता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व याददाश्त को बेहतर बनाने और दिमागी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है.
दिल को रखते हैं हेल्दी
नियमित रूप से बादाम खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है. साथ यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
वजन कंट्रोल में भी मददगार
बादाम में मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भर रखते हैं. इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.
पाचन और ब्लड शुगर को रखते हैं संतुलित
भीगे हुए बादाम पचने में आसान होते हैं. उनके नियमित सेवन से, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसे समस्याओं में राहत मिल सकती है और आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है. वहीं बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. यह इंसुलिन की कार्य क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं.
ये भी पढ़ें-कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे ‘भटूरा मास्टर’
स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद
बादाम में मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को चमकदार बनाने और उम्र के असर को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही यह बालों को मजबूत बनाकर झड़ने की समस्या को कम करने में भी सहायक होते हैं. कैल्शियम मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में जरूरी भूमिका भी निभाते हैं.
रोजाना कैसे करें बादाम का सेवन?
एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना रात में 4 से 6 बादाम पानी में भिगोकर रख दें और सुबह छिलका हटाकर खाली पेट खा लें. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें-Oily Hair Problem: शैंपू करने के अगले ही दिन ऑयली हो जाते हैं बाल, ये ट्रिक करेगी काम






