बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CRPF के डीजी ने दी जानका

बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CRPF के डीजी ने दी जानका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो गए।
  • सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 500 कंपनियां रहेंगी तैनात।
  • अगले आदेश तक ये बल राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे।
  • इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को दूसरे चरण के मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो गया है. राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी मात्रा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की थी, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की हुई है.

चुनाव आयोग की ओर से 19 मार्च, 2026 को जारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती योजना के मुताबिक, आज बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को मतदान खत्म होने के बाद से पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CAPF की 500 कंपनियां को तैनात रहेंगी. चुनाव आयोग ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 कंपनियां अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी. 

किस फोर्स की कितनी कंपनियां रहेंगी तैनात?

वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक जीपी सिंह ने बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस निर्देश की पुष्टि की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सभी फोर्स कमांडरों को भी यह सूचित कर दिया गया है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 500 कंपनियां पश्चिम बंगाल में ही तैनात रहेंगी, जब तक कि आगे कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता. यह निर्देश 19 मार्च, 2026 के आदेश में स्पष्ट रूप से दिया गया है.’

CRPF के डायरेक्टर जनरल (DG) जीपी सिंह ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें पश्चिम बंगाल में रुकने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग की योजना के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 200 कंपनियां, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की 150 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की 50 कंपनियां, इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 50 कंपनियां और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 50 कंपनियां भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः Exit Poll 2026: बंगाल में दरक गईं दीदी, तमिलनाडु में विजय की ‘जय’… पढ़ें असम-केरल से पुडुचेरी तक का एग्जिट पोल





Source link