BCCI Seek Explanation From Riyan Parag Vaping: आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग स्मोकिंग मामले में बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया वायरल हुए एक वीडियो में रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वैपिंग करते हुए देखा गया था. अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने उनसे जवाब तलब किया है.
बताते चलें कि यह वाकया बीते मंगलवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पेश आया था. तो आइए जानते हैं कि बीसीसीआई की तरफ से मामले पर क्या प्रतिक्रिया आई.
Riyan Parag was caught vaping (electronic cigarettes) on National TV during the match 😯😯 #PBKSvsRR pic.twitter.com/s3Q5oDbPD2
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 29, 2026
BCCI ने रियान पराग से मांगा जवाब
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस मामले में रियान से जवाब तलब किया गया है. रिपोर्ट में बीसीसआई के अधिकारी के हवाले से कहा गया, “हम इस मामले पर रियान से जवाब मांगेंगे, क्योंकि वैपिंग की अनुमति नहीं है. उनके जवाब के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई करेगा.” अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले में पराग पर क्या कार्रवाई होती है.
भारत में वैपिंग को लेकर क्या है नियम?
तो आपको बता दें कि भारत में 2019 से ई-सिगरेट बैन है. The Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के तहत भारत में ई-सिगरेट रखना, बेचना और इसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है.
पहली बार इसके इस्तेमाल पर एक साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है. वहीं बार-बार उल्लंघन करने पर तीन साल की जेल और पांच लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है.
राजस्थान ने जीता मैच, पंजाब को मिली पहली हार
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 62 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन स्कोर किए. फिर चेज के लिए उतरी राजस्थान ने 19.2 ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और डेनोव फरेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली.
यह भी पढ़ें: प्रियांश आर्य के छक्के से फैन को लगी गंभीर चोट, मुंह से निकलने लगा खून; वीडियो वायरल






