90 के दशक के पॉपुलर एक्टर राहुल रॉय इन दिनों खूब चर्चा में है. हाल ही में उन्हें एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो बनाते हुए देखा गया, जिसके बाद कुछ फैंस पुरानी यादों में खोए दिखे, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है, जिसमें राहुल का फिल्म ‘आशिकी’ का वही अंदाज देखने को मिल रहा है.
वायरल हो रहा राहुल रॉय का वीडियो
हाल ही में कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर कई विडियोज शेयर की है, जिसमें वो राहुल रॉय के साथ उनके पुराने और आइकॉनिक गानों पर रील बनाती नजर आ रही है. एक वीडियो में राहुल और वनिता, 1993 के ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ फिल्म के ‘तेरे दर पर सनम’ गाने पर रील बनाते दिखे, जिसमें दोनों का अंदाज कुछ लोगों को बहुत पसंद आया है. हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे उनकी राहुल की मजबूरी बताकर उन्हें ट्रोल करने लगे. उन्होंने कहा कि राहुल रॉय का डाउनफॉल हो गया है. फैंस उनके ये वीडियोज देख परेशान हो गए.
इसके अलावा भी दोनों 1996 के फिल्म ‘मंझदार’ के गाने ‘हमने खामोशी से तुम्हें’ और 1990 के ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ के ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ गाने पर भी रील बनाते दिखे.
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘ऐसी क्या ही मजबूरी रही होगी राहुल रॉय की.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हमें तो रोना आता है सर, इतने बड़े सुपरस्टार के ये दिन देखकर.’

राहुल रॉय का करियर
बता दें कि राहुल रॉय अपने समय के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में गिने जाते थे. साल 1990 के ‘आशिकी’ फिल्म ने उन्हें और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. खासकर फिल्म का जैकेट वाला सीन दर्शकों के दिलों में बस गया था. वहीं साल 2013 में रिलीज हुए सीक्वल ‘आशिकी 2’ में भी ये सीन देखा गया, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में थे. दोनों ही फिल्मों के गाने फैंस के दिलों में आज भी बसे हुए है.
हालांकि आशिकी की सफलता के बाद भी राहुल धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए. 2020 में जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया, तब से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और कभी-कभी सोशल मीडिया पर दिखाई देते थे. लेकिन उनके इस रील ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और ये वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें: Anupama: श्रुति की वापसी से गिरगिट की तरह रंग बदलेगी राही, अपनी ही मां को करेगी बेइज्जत






