ईरान तनाव के बीच इजरायल की ताकत में भारी इजाफा, अमेरिका से खरीदेगा दो नए फाइटर जेट, जानें सबकुछ

ईरान तनाव के बीच इजरायल की ताकत में भारी इजाफा, अमेरिका से खरीदेगा दो नए फाइटर जेट, जानें सबकुछ


Israel US Defence Deal: इजरायल अमेरिका से F-35I और F-15IA लड़ाकू विमान के दो और स्क्वाड्रन खरीदेगा. यह घोषणा रविवार को इजरायल रक्षामंत्री ने की है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इस सप्ताह के आखिर में सीनियर मंत्रियों से बनी एक डिफेंस डील कमिटी ने रक्षा मंत्रालय की योजना को मंजूरी दी है.  इसके तहत लॉकहीड मार्टिस से चौथाF-35I स्क्वाड्रन और बोइंग से दूसरा F-15IA स्क्वाड्रन खरीदा जाएगा. इन सौदों की कीमत अरबों में है.

अलजजीरा के मुताबिक, मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह विमान इजरायल सेना के लिए लंबे समय तक के विकास की आधारशिला को मजबूत करेंगे. साथ ही बदलते क्षेत्रिय खतरों का सामना करेंगे. रक्षामंत्रालय के महानिदेशक अमीर बाराम ने अमेरिका में मौजूद मंत्रालय के मिशन को निर्देश दिया है कि वे आने वाले समय में अमेरिकी सरकार और सैन्य समकक्षों के साथ डील को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे. 

बढ़ जाएगी इजरायल वायुसेना के बेड़े की संख्या
इसके साथ ही आने वाले सालों में विमानों में शामिल होने से इजरायल वायुसेना के F-35I बेड़े की संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी. F-15IA बेड़े की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी. इजरायल के पास 48 संख्या के F-35I विमान हैं. यह 50 विमानों के शुरुआती ऑर्डर का हिस्सा थे.

2023 में 25 और F-35 विमानों का ऑर्डर दिया गया था. इनकी डिलीवरी 2028 से शुरू होने की उम्मीद है. इज़राइल ने 2024 में 25 F-15IA विमानों का ऑर्डर दिया. इनमें से पहले विमानों की डिलीवरी 2031 से शुरू होने की उम्मीद है.

इजरायल अपने सैन्य सुरक्षा को मजबूत कर रहा है
इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि ईरान के साथ हाल ही में हुए युद्ध ने एक बार फिर  इजरायली वायुसेना की शक्ति और इजरायल की सुरक्षा को उसकी निर्णायक भूमिका को प्रदर्शित किया है. 

बाराम ने बताया कि युद्धकाल की तत्काल खरीद जरूरतों के साथ-साथ हमारी यह भी जिम्मेदारी है कि हम अभी से ऐसे कदम उठाएं, जिनसे दस साल बाद और उसके आगे तक IDF की सैन्य बढ़त सुरक्षित बनी रहे. इसके अलावा ऑपरेशन रोरिंग लायन ने साबित किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंध महत्वपूर्ण हैं. साथ ही उन्नत हवाई शक्ति भी जरूरी बनी हुई है. अमेरिका से 6,500 टन सैन्य सामान लेकर जहाज इजरायल पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: वेनेजुएला-ईरान के बाद ट्रंप का टारगेट होगा ये देश ! कहा- ‘एयरक्राफ्ट कैरियर भेजूंगा, वो सरेंडर कर देंगे’



Source link