चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर का टूटा पैर, MI के खिलाफ मैच के बाद IPL 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर का टूटा पैर, MI के खिलाफ मैच के बाद IPL 2026 से बाहर


चेन्नई सुपर किंग्स के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में रामकृष्ण घोष का नाम जुड़ गया है. CSK टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि करके बताया कि पांव में फ्रैक्चर के कारण रामकृष्ण को पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है. उन्होंने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपना IPL डेब्यू किया था. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाकर करियर का सबसे पहला विकेट लिया था.

CSK टीम ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि रामकृष्ण घोष को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में दायें पैर में फ्रैक्चर हो गया था. वे अब आईपीएल 2026 सीजन के अगले मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे. अपने डेब्यू मैच में उन्हें एक यादगार लम्हा भी मिला, जब उन्होंने विल जैक्स का शानदार कैच लपका था. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना कि घोष का चोटिल होना चेन्नई टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. 

रामकृष्ण घोष को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम से जोड़ा था और 2026 सीजन के लिए टीम ने उन्हें रिटेन कर लिया था. रामकृष्ण घोष का चोटिल होना इसलिए भी एक बड़ा झटका है क्योंकि वे एक बढ़िया ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

CSK को खल रही इन खिलाड़ियों की कमी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को लगातार चोटों ने घेरे रखा है. सीजन शुरू भी नहीं हुआ था, उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस बाहर हो गए थे. हाल ही में खलील अहमद बाहर हुए हैं, वहीं सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. टीम को सबसे ज्यादा कमी एमएस धोनी की खली है, जो काफ इंजरी के कारण अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज





Source link