Election Results 2026: यही रात अंतिम, यही रात भारी; किस राज्य में किसकी सरकार? 5 राज्यों के चुन

Election Results 2026: यही रात अंतिम, यही रात भारी; किस राज्य में किसकी सरकार? 5 राज्यों के चुन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एग्जिट पोल के अनुसार असम, पुडुचेरी में NDA की जीत संभव।

भारत के चार राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले एक महीने में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती की तैयारी पूरी हो चुकी है और कल सोमवार (4 मई, 2026) को सुबह 7 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी. चुनावों के दौरान और मतदान के बाद इन सभी राज्यों में से अब तक सबसे ज्यादा बवाल पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है, जहां चुनाव आयोग ने फाल्टा, डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम- इन तीन विधानसभा सीटों पर फिर से मतदान कराने की भी घोषणा भी कर दी है.

बंगाल में सत्ता हासिल करने की जंग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कड़ा मुकाबला है और दोनों एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं, असम में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में खड़ी है. तमिलनाडु में यह चुनावी संग्राम मुख्य रूप से DMK और AIADMK के बीच है, जबकि केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन LDF, कांग्रेस नीत गठबंधन UDF और भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीनों मैदान में हैं.

यह भी पढ़ेंः बंगाल के चुनावी नतीजों पर फलोदी सट्टा बाजार भी कंफ्यूज! ममता पर 130 तो BJP कितना भाव? जानिए सटोरियों ने कहां लगाया पैसा

चुनाव आयोग ने पांच विधानसभाओं में से चार के मतदान एक ही चरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए, जबकि 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराए गए. चुनाव आयोग ने केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में मतदान कराए, जबिक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ और दूसरे चरण का मतदान पिछले हफ्ते बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को संपन्न कराया गया. कुल विधानसभा सीटों की अगर बात करें तो चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुछ 823 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए.

इन सबके बावजूद मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और कल सोमवार (4 मई) को यह स्पष्ट हो जाएगा कि बंगाल में मौजूदा CM ममता बनर्जी अपनी सत्ता बरकरार रख पाती हैं या नहीं. तमिलनाडु में DMK के MK स्टालिन सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असम और केरल में क्रमशः हिमंत बिस्वा सरमा और पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकारें फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही हैं.

एग्जिट पोल के आंकड़ों में क्या रहे नतीजों के अनुमान?

पश्चिम बंगालः बंगाल में ज्यादातार पोल ने TMC के लिए झटका और भाजपा के लिए बड़ी जीत का अनुमान जताया है. हालांकि, TMC ने इन अनुमानों को खारिज कर दिया है और ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.

केरल: केरल में ज्यादा एग्जिट पोल के आकलन में कांग्रेस नीत UDF राज्य में सत्ता में आने वाली है. एक्सिस माई इंडिया ने UDF को 78-90 सीटें मिलने की संभावना जताई है, जबकि मनोरमा सी-वोटर के अनुसार यह आंकड़ा 94 सीटों तक जा सकता है. 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है, जिसमें LDF को 44-62 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि भाजपा नीत NDA केरल में सीमित प्रभाव वाला खिलाड़ी बना रह सकता है.

असम: असम में सभी एग्जिट पोल एजेंसियों ने CM हिमंत बिस्वा सरमा की भाजपा सरकार की वापसी का अनुमान लगाया है. एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, NDA को 88-100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीटें मिलने की संभावना है. मैट्रिज के मुताबिक, NDA को 85-95 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को अधिकतम 12 सीटें मिल सकती हैं.

तमिलनाडु: वहीं, तमिलनाडु को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल्स में सतारूढ़ MK स्टालिन के DMK गठबंधन की वापसी का अनुमान लगाया है, लेकिन इस बीच थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) भी चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकती है. एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार, विजय की TVK को 98-120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि DMK गठबंधन को 92-100 सीटें और AIADMK-नीत NDA को मात्र 22-32 सीटें मिल सकती हैं.

पुडुचेरी: वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है. पीपल्स पल्स के मुताबिक, 30 सदस्यीय विधानसभा में NDA को 15-19 सीटें मिल सकती हैं, जिससे वह मजबूत स्थिति में रहेगी.

यह भी पढ़ेंः ‘लोगों का वोट छीनने की TMC की है पुरानी आदत’, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले बोली बीजेपी



Source link