5 May Ko Kya Hai: मंगलवार 5 मई को पंचांग (Panchang) के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज के दिन पहला बड़ा मंगल (Pehla Bada Mangal) और एकदंत संकष्टी चतुर्थी का शुभ संयोग बना है, जिसमें भगवान गणेश और हनुमान पूजा की जाएगी.
बता दें कि, ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. वहीं हर मास की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होती है. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ‘एकदंत संकष्टी चतुर्थी’ के नाम से जाता है. मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे ‘अंगारकी चतुर्थी’ भी कहा जाएगा. एक ही तिथि को दोनों पर्व पड़ने के कारण आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व काफी बढ़ जाता है. आइए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास से जानते हैं आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा और बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त.
ये भी पढ़े: Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
आज का शुभ मुहूर्त (5 May Shubh Muhurat)
- ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 5 मई सुबह 5 बजकर 24 मिनट से शुरू हो चुकी है और 6 मई सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर होगा.
- ब्रह्म मुहूर्त- 5 मई 2026, सुबह 04:12 से 04:55 मिनट तक.
- अभिजीत मुहूर्त- 5 मई 2026, सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 मिनट तक.
- गोधूलि मुहूर्त- 5 मई 2026, शाम 06:57 से 07:19 मिनट तक.
- चंद्रोदय का समय (Today Moonrise Time)- 5 मई 2026, रात 10:35 पर
एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजा मुहूर्त (Ekdant Sankashti Chaturthi 2026 Puja Time)- एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर शाम की पूजा का विशेष महत्व होता है. सुबह पूजा-पाठ करने के बाद शाम के समय गोधूलि मुहूर्त में मुख्य पूजा जरूर करें और रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपन व्रत खोलें.
बड़ा मंगल पूजा मुहूर्त (Bada Mangal 2026 Puja Time)- बड़ा मंगल पर हनुमान की जी पूजा सुबह के समय स्नानादि के बाद करनी चाहिए. लेकिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान या पूजन न कर पाएं तो आप अभिजीत मुहूर्त और शाम के मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं.
गणेश और हनुमान पूजा का संयोग
आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि एक ही दिन पर भगवान गणेश और हनुमान जी की पूजा का दुर्लभ संयोग बना है. गणेश जी की कृपा से सभी विघ्न दूर होते हैं तो वहीं हनुमान जी के आशीर्वाद से भय, कर्ज और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. आज एक ही दिन पर भगवान हनुमान और गणेश जी की पूजा का शुभ संयोग बना है, जो भक्तों को कई गुना फल प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें: Happy Bada Mangal Wishes: बड़ा मंगल का दिन होगा और भी शुभ, अपनों को भेजें बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






