Aaj Ka Panchang 5 May 2026: आज संकष्टी चतुर्थी व्रत का पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 May 2026: आज संकष्टी चतुर्थी व्रत का पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय, पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 5 मई 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी एकदंत संकष्टी चतुर्थी और पहला बड़ा मंगल व्रत, मंगलवार है. एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है तभी व्रत पूर्ण होता है. बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली और श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड, हनुमान चालीसा करना शुभ होता है. 

आज का व्रत 

आज संकष्टी चतुर्थी और बड़ा मंगल व्रत का संयोग बना है. संकष्टी चतुर्थी जहां गणेश जी को समर्पित है तो वहीं ग्रंथों में बड़ा मंगल को श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात का दिन माना जाता है.. मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन व्रत और दान, भंडारा करने वालों के जन्मों जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं.

एकदंत संकष्टी चतुर्थी चंद्रोदय समय – रात 10.35 

6 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 5 May 2026)

तिथि

चतुर्थी (5 मई 2026, सुबह 5.24 – 6 मई 2026, पूर्ण रात्रि तक)

वार मंगलवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
योग शिव
सूर्योदय सुबह 5.41
सूर्यास्त
शाम 6.56
चंद्रोदय
रात 10.35
चंद्रोस्त
सुबह 7.39
चंद्र राशि
वृश्चिक
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 8.58 – दोपहर 1.58
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.18 – रात 9.38
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.38 – शाम 5.19
यमगण्ड काल सुबह 8.58 – सुबह 10.38
गुलिक काल
दोपहर 12.18 – दोपहर 1.58
विडाल योग सुबह 5.37 – दोपहर 12.55
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 5 May 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

5 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष (Aries):
आज दिन सामान्य रहेगा, यात्रा के योग हैं लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है.
करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, आर्थिक मामलों में मित्रों का सहयोग मिलेगा.

वृषभ (Taurus):
भागदौड़ और मानसिक तनाव बना रह सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
व्यापार में सावधानी जरूरी है, परिवार से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है.

मिथुन (Gemini):
दिन सकारात्मक रहेगा, कर्ज से राहत मिल सकती है.
करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में खुशियां आएंगी.

कर्क (Cancer):
आज सफलता मिलने के योग हैं, अटके काम पूरे होंगे.
साझेदारी से लाभ मिलेगा, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

सिंह (Leo):
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, विवादों से दूर रहें.
धन और रिश्तों में सावधानी रखें, सेहत कमजोर रह सकती है.

कन्या (Virgo):
करीबी व्यक्ति से मन दुखी हो सकता है, सतर्क रहें.
आर्थिक और रिश्तों में सावधानी जरूरी है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

तुला (Libra):
दिन खुशियों भरा रहेगा, खास व्यक्ति से मुलाकात होगी.
आर्थिक स्थिति सुधरेगी, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

वृश्चिक (Scorpio):
सफलता मिलने के योग हैं, करियर में उन्नति होगी.
धन लाभ और नई खरीदारी के योग हैं, सेहत में सुधार होगा.

धनु (Sagittarius):
दिन थोड़ा कठिन रह सकता है, स्वास्थ्य और तनाव बढ़ सकता है.
व्यापार में नुकसान की आशंका है, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.

मकर (Capricorn):
चुनौतियां बढ़ सकती हैं, मन दुखी रह सकता है.
निवेश में सावधानी रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

कुंभ (Aquarius):
दिन शानदार रहेगा, रुके काम पूरे होंगे.
आर्थिक मदद मिलेगी, करियर में लाभ के योग हैं.

मीन (Pisces):
दिन बेहद शुभ रहेगा, नए काम की शुरुआत के योग हैं.
धन लाभ और पारिवारिक सहयोग मिलेगा, सेहत अच्छी रहेगी.

आज का उपाय 

गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. जरुरतमंदों को शरबत, ठंडी चीजें बांटें.

आज का लकी कलर 

नारंगी, हरा शुभ रहेगा.

Masik Shivratri 2026: ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त, बन रहे हैं 2 दुर्लभ संयोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link