Aaj Ka Panchang 8 May 2026: आज लक्षमी जी की पूजा में सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें पंचांग, राशिफल,

Aaj Ka Panchang 8 May 2026: आज लक्षमी जी की पूजा में सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें पंचांग, राशिफल,


Hindi Panchang, 8 मई 2026: आज 8 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के संयोग के कारण अत्यंत शुभ माना जा रहा है. शुक्रवार का दिन मुख्य रूप से धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं और पंचांग गणना के अनुसार, इस विशेष तिथि पर किए गए आध्यात्मिक उपाय न केवल आर्थिक बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि के स्थायी वास का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं.

आर्थिक स्थिरता और धन वृद्धि के लिए आज के दिन लाल वस्त्र में 5 कौड़ियां और केसर बांधकर अपनी तिजोरी में रखना एक सिद्ध उपाय माना जाता है. इसके अतिरिक्त, शुक्र ग्रह की अनुकूलता प्राप्त करने के लिए छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिष्ठान का भोग लगाना विशेष फलदायी है. शास्त्रानुसार, कन्या पूजन और दान के इन सरल कृत्यों से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहता है, जिससे संचित धन में बरकत होती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

8 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 8 May 2026)

तिथि

षष्ठी (7 मई 2026, सुबह 10.15 – 8 मई 2026, दोपहर 12.21)

वार गुरुवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
योग शुभ, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
सुबह 12.44, 9 मई
चंद्रोस्त
सुबह  10.24
चंद्र राशि
मकर
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.35 – सुबह 10.37
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.39 – रात 10.58
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.37 -दोपहर 12.18
यमगण्ड काल दोपहर 3.39 – शाम 5.20
आडल योग दोपहर 2.43 – रात 11.05
गुलिक काल
सुबह 7.16 – सुबह 8.56
विडाल योग सुबह 5.35 – दोपहर 2.43
भद्रा काल दोपहर 12.21 – सुबह 1.17, 9 मई
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 8 May 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा मकर
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

8 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

 

  • मेष राशि (Aries) – आज का दिन उत्साह और तरक्की से भरा रहेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. लव लाइफ मधुर रहेगी, शिवलिंग पर दूध अर्पित करें. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
  • वृष राशि (Taurus) – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, निवेश में अच्छी सलाह मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, सुबह धरती मां को प्रणाम करें. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
  • मिथुन राशि (Gemini) – पुरानी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा, व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी, जरूरतमंद को भोजन कराएं. शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
  • कर्क राशि (Cancer) – भागदौड़ वाला दिन रहेगा, फैसले सोच-समझकर लें और आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते सुधरेंगे, पक्षियों के लिए पानी रखें. शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
  • सिंह राशि (Leo) – दिन सामान्य रहेगा लेकिन अचानक मेहमान आ सकते हैं, ऑफिस में माहौल ठीक रहेगा. पुरानी बातों से तनाव हो सकता है, गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें. शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
  • कन्या राशि (Virgo) – व्यापार और करियर में लाभ मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं. शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
  • तुला राशि (Libra) – करियर में नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य शाम तक पूरे हो सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड से बचें, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
  • वृश्चिक राशि (Scorpio) – विदेश यात्रा या नए ऑफर्स के योग बन रहे हैं, बड़े फैसले सोच-समझकर लें. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, मंदिर में इत्र दान करें. शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
  • धनु राशि (Sagittarius) – परिवार का सहयोग मिलेगा और नए स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
  • मकर राशि (Capricorn) – पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा, कुत्ते को रोटी खिलाएं. शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
  • कुंभ राशि (Aquarius)- नई जिम्मेदारियां और प्रोजेक्ट्स सफलता दिलाएंगे, पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी की सफलता से खुशी मिलेगी, मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं. शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
  • मीन राशि (Pisces) – धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे, कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा, छोटी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें. शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

आज का उपाय 

“ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.

आज का लकी कलर 

गुलाबी, लाल, सफेद शुभ है

Numerology: विजय थलपति की जीत के पीछे राहु का खेल, लेकिन क्या सीएम बन पाएंगे, जानें ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link