National Bamboo Mission: खेती-किसानी के बदलते दौर में अब नए और मुनाफे वाली फसलों पर जोर दिया जा रहा है. पारंपरिक फसलों के मुकाबले बांस की खेती एक ऐसा ऑप्शन है. जिसे किसान काफी आजमा रहे हैं. केंद्र सरकार राष्ट्रीय बांस मिशन के जरिए इसे बड़े पैमाने पर प्रमोट कर रही है. जिससे किसानों की इनकम बढ़ सके और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचे.
सबसे अच्छी बात यह है कि बांस की खेती के लिए सरकार की ओर से अच्छी-खासी आर्थिक मदद और सब्सिडी दी जा रही है. अगर आपके पास खाली या बंजर जमीन पड़ी है. तो यह योजना आपके लिए कमाई का एक शानदार जरिया बन सकती है. जान लीजिए इस योजना में कैसे मिलेगी आपको मदद.
राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत मिलेगी सब्सिडी
राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत किसानों को बांस के पौधे लगाने के लिए भारी सब्सिडी दी जाती है. केंद्र सरकार इस योजना में लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद उठाती है. जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ न पड़े. आमतौर पर इसमें 50 फीसदी तक की सब्सिडी का प्रावधान है. जो सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है.
यह मदद सिर्फ पौधे लगाने तक के लिए नहीं है. बल्कि पौधों की देखरेख और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए तीन साल के अंतराल में किस्तों में दी जाती है. इसके अलावा अगर आप खुद की बांस नर्सरी खोलना चाहते हैं. तो सरकार उसके लिए भी लाखों रुपये का फंड और तकनीकी सहायता मुहैया कराती है.
यह भी पढ़ें: घर पर ही उगाएं ड्रैगन फ्रूट, इस ट्रिक से हर तीन महीने में होगी लाखों की कमाई
बांस की खेती के फायदे
बांस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बहुत ज्यादा पानी या महंगे कीटनाशकों की जरूरत नहीं होती. एक बार पौधा लगाने के बाद यह तेजी से फैलता है और लगभग 40-50 साल तक लगातार उपज देता रहता है. इसकी खेती में लागत महज इतनी आती है कि हर कोई इसे शुरू कर सके. जबकि मुनाफा कई गुना मिलता है.
बांस न केवल कार्बन सोखने में मदद करता है. बल्कि मिट्टी के कटाव को भी रोकता है. जिससे आपकी जमीन की सेहत सुधरती है. कम मेहनत और कम रिस्क के साथ एक लंबी अवधि तक सुरक्षित कमाई चाहने वाले किसानों के लिए बांस से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है.
मार्केट में रहती है डिमांड
आजकल बांस का इस्तेमाल सिर्फ टोकरी या घर बनाने में ही नहीं होता है. बल्कि फर्नीचर. कपड़े. कागज. बायो-फ्यूल और सजावटी सामान बनाने वाली इंडस्ट्रीज में बांस की भारी डिमांड है. बाजार में इसे बेचने के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती क्योंकि कंपनियां सीधे किसानों से संपर्क कर रही हैं.
राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत किसानों को मंडियों और प्रोसेसिंग यूनिट्स से भी जोड़ा जा रहा है. जिससे उन्हें सही दाम मिल सके. अगर आप आज इस मिशन से जुड़ते हैं. तो आने वाले सालों में यह आपकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल सकता है.
ऐसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ उठाने सबसे पहले आपको राष्ट्रीय बांस मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन के दौरान आपको अपनी जमीन के दस्तावेज. आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी देनी होती है ताकि सब्सिडी सीधे आपके अकाउंट में आ सके. आप अपने जिले के कृषि विभाग या नजदीकी सरकारी नर्सरी से संपर्क करके भी इस बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: भारी बारिश से बर्बाद नहीं होगी सब्जी की फसल, बस कर लें ये छोटा सा काम






