- मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू.
- 11 मई तक आवेदन, 12-22 मई तक सुधार और सत्यापन.
- स्नातक, B.Ed/BTC, MPTET परीक्षा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
- चयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन व मेरिट लिस्ट पर होगा.
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एमपी गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम की ओर से गेस्ट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस भर्ती के जरिए प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल स्तर तक के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
इस भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 मई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार और दस्तावेज सत्यापन का काम 12 मई से 22 मई 2026 तक किया जाएगा. मेरिट लिस्ट और स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी बाद में जारी होगी.
क्या चाहिए योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है.इसके साथ B.Ed या BTC की योग्यता और MPTET 2018 या उसके बाद की परीक्षा पास होना आवश्यक रखा गया है.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है. भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.
बिना फीस होगा आवेदन
इस भर्ती की खास बात यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.इससे बड़ी संख्या में युवाओं को मौका मिलने की उम्मीद है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे. अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
ये भी पढ़ें- CTET Result 2026: CBSE ने फरवरी परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, DigiLocker से E-Certificate डाउनलोड शुरू
जरूरी डॉक्यूमेंट
फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, B.Ed या BTC और MPTET प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे. इसके अलावा फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और पता प्रमाण भी जरूरी रहेगा. दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश का वर्तमान पता भी देना होगा.
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को स्कूल और पद के अनुसार मानदेय दिया जाएगा. गेस्ट टीचर के तौर पर नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 18000 रुपये से 30000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जायेगा, जोकि अलग-अलग कक्षाओं और विषयों के अनुसार तय किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर gfms.mp.gov.in जाएं.
- होम पेज पर दिए गए MP Guest Teacher Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
- फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें.
- अंतिम सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






