‘क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है’, गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल; जो कहा उससे मचेगा बवाल

‘क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है’, गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल; जो कहा उससे मचेगा बवाल


Harsh Goenka Question BCCI For IPL 2026: आपने भी अपने दोस्तों या करीबियों के मुंह से शायद यह बात सुनी होगी कि ‘इस बार यानी 2026 के आईपीएल में मजा नहीं आ रहा है.’ इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. सीजन में आधे से ज्यादा लीग मैच हो चुके हैं. धीरे-धीरे कारवां प्लेऑफ की तरफ की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर कुछ आंकड़े शेयर कर ‘आईपीएल में मजा नहीं आ रहा’ वाला सवाल और गहरा कर दिया है. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे इस बार टीवी पर आईपीएल देखने वाले लोगों की संख्या में 26% की कमी आई है. इस आंकड़े के साथ दूसरा सवाल यह उठने लगा कि क्या अब इंडियन प्रीमियर लीग से बोर होने लगे? तो आइए जानते हैं कि हर्ष गोयनका की पूरी बात क्या रही. 

बैटिंग का तमाशा बनकर रह गया आईपीएल 

हर्ष गोयनका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कथित तौर पर आईपीएल की टीवी व्यूवरशिप 26% कम हो गई है. BCCI को इस बारे में एक्शन लेना चाहिए क्योंकि आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता होने की बजाय सिर्फ बैटिंग का तमाशा बनकर रह गया है.”

इसके आगे उन्होंने टूर्नामेंट को लेकर कुछ सुक्षाव भी दिए, जिससे सुधार आ सकता है. 

  • पिचों को बैलेंस किया जाए जहां गेंदबाजों की अहमियमत हो
  • इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दोबारा विचार किया जाए
  • फ्रैंचाइजी के जरिए फैंस की अधिक सहभागिता
  • बेहतर स्टेडियम अनुभव: शौचालय, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पहुंच. 

अंत में हर्ष गोयनका ने लिखा, “क्रिकेट सबसे रोमांचक तब होता है जब उसमें अनिश्चितता और संतुलन हो… न कि हर रात सिर्फ 225 बनाम 225 का मुकाबला हो.”

क्या होंगे बदलाव?

अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस बारे में क्या विचार करता है. क्या भारतीय बोर्ड टूर्नामेंट को और दिलचस्प बनाने के लिए बदलाव करेगा या नहीं. बताते चलें कि आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी. इस बार टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले Top-3 गेंदबाज, देखें कौन है No-1





Source link