<p>शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। Mannat के बाहर हर दिन भारी भीड़ जमा रहती है, जहां फैंस सिर्फ King Khan की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। अब इसी बीच मुंबई के एक delivery boy के साथ कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल उसे एक order मिला जिस पर नाम लिखा था Shah Rukh Khan और address था Mannat। ये देखकर लड़का इतना खुश हो गया कि उसने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और बोला कि उसकी Mannat पूरी हो गई। डिलीवरी बॉय ने मजाक में ये भी कहा कि SRK भी online कपड़े खरीदते हैं। वो जल्दी-जल्दी Mannat पहुंचने लगा, सोच रहा था शायद शाहरुख खान से मुलाकात हो जाएगी। लेकिन तभी gate के पास एक आदमी आया और बोला कि ये parcel उसका है। डिलीवरी बॉय को लगा कोई prank हो रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि उस आदमी का नाम भी Shah Rukh Khan ही है। सारी details confirm होने के बाद delivery boy ने parcel दे दिया और खुद ही हंसते हुए बोला कि वो बिना वजह over excited हो गया। अब ये वीडियो अपनी innocent comedy और plot twist की वजह से खूब viral हो रहा है</p>
Source link






