कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता डी. सुधाकर का निधन हो गया है. काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. इस मौके पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य के मंत्री और कांग्रेस नेता डी. सुधाकर के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डी. सुधाकर लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. डीके शिवकुमार ने लिखा, ‘आज हमारे कैबिनेट सहयोगी डी. सुधाकर के निधन से बहुत दुख हुआ है. वह हमारे बेहद करीबी थे. डी. सुधाकर ने हिरियूर से विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के प्लानिंग और स्टैटिस्टिक्स मंत्री के रूप में शानदार सार्वजनिक सेवा दी थी.’
डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि डी. सुधाकर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके निधन से पार्टी और राज्य की राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है. डी. सुधाकर कर्नाटक की राजनीति में एक अहम चेहरा माने जाते थे. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनता के लिए काम किया और अपनी सादगी व कार्यशैली के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थे.
ये भी पढ़ें: विजय कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल, कांग्रेस कोटे से कैबिनेट मंत्री बनना तय, किसको मिलेगा कौन-सा विभाग?
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar tweets, “The passing away today of our cabinet colleague D. Sudhakar, who was undergoing treatment for illness and was also a close associate, has caused immense grief. D. Sudhakar, who served as the Hiriyur legislator, Chitradurga district… pic.twitter.com/wZEW4Gexr0
— ANI (@ANI) May 10, 2026
डी. सुधाकर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
डी. सुधाकर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. साल 2004 में वे पहली बार चल्लाकेरे विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. बाद में परिसीमन के कारण चल्लाकेरे सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई. इसके बाद डी. सुधाकर ने हिरियूर सीट से राजनीति जारी रखी. हालांकि उस समय कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और साल 2008 में जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया और सामाजिक कल्याण मंत्री का पद संभाला.
ये भी पढ़ें: एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज… भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK






