- विचार, कर्म, योग से हस्त रेखाएं बदली जा सकती हैं।
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र ऐसा विषय है जिसमें लोगों की जिज्ञासा और अधिक जानने की इच्छा के साथ-साथ कई बार डर भी छिपा होता है. सबसे ज्यादा डर जिस बात को लेकर होता है वह हथेली में मौजूद जीवन रेखा के लिए होता है. अक्सर लोग अपने जीवन रेखा को कटा फटा समझकर और छोटी देखकर यह सोचते हैं, कि उनकी उम्र कम होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है जीवन रेखा आपकी आयु तय नहीं करती है. उससे मौत की तारीख का पता नहीं चलता है.
दरअसल रेखा जीवन शक्ति, शारीरिक क्षमता, व्यक्ति का स्वास्थ्य और शरीर में बहने वाली ऊर्जा दर्शाती है. इस रेखा का छोटा होना यह संकेत देता है कि व्यक्ति के जीवन में शारीरिक ऊर्जा संतुलित नहीं रहेगी उसमें उतार चढ़ाव आते रहेंगे ना कि उसका जीवन समाप्त हो जाएगा.
छोटी जीवन रेखा के अनेक पहलू
यदि किसी व्यक्ति के हथेली में जीवन रेखा छोटी है तो इसके कई सकारात्मक दृष्टिकोण भी हो सकते हैं. अगर उसकी जीवन रेखा छोटी है लेकिन मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा लंबी और साफ़ है तो उसे इंसान का मानसिक शक्ति और इच्छा शक्ति प्रबल होगी और जीवन लंबा और सफलता पूर्ण होगा. कई बार देखा गया है की मुख्य जीवन रेखा के साथ-साथ बगल में एक रेखा चल रही होती है जिसे मंगल रेखा या फिर गार्डन एंजेल लाइन भी कहा जाता है.
यह रेखा किसी भी शारीरिक संकट से व्यक्ति की रक्षा करती है और जीवन को सुरक्षा प्रदान करती है इसी के चलते व्यक्ति अपने जीवन को पूर्णता जीता है. ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीमाली के अनुसार, आयु की गणना के लिए कलाई में मौजूद रेखाओं का भी बहुत महत्व है. यदि मणिबंध रेखाएं साफ़ और तीन चार की संख्या में है तो यह पूर्ण आयु का संकेत देती है चाहे जीवन रेखा कैसी भी हो.
क्या रेखाएं बदलती नहीं हैं?
हस्त रेखा शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति अगर अपने विचार, कर्म, योग, ध्यान और संतुलित जीवन शैली को अपनाता है तो उसकी रेखाओं में बदलाव दिखता है. कई बार सकारात्मक सोच और स्वस्थ आदतों से लोगों ने अपनी जीवन रेखा को बढ़ाया है और अधिक साफ और स्पष्ट किया है. अच्छी और स्वस्थ जीवन शैली का सीधा असर हमारे मस्तिष्क में होता है जिससे न्यूरॉन्स प्रभावित होते हैं और हमारी हथेली के रेखाओं को बदलने में मदद करते हैं.
छोटी जीवन रेखा कम उम्र का प्रतीक है यह पूरी तरह से गलत और भ्रमित करने वाला विषय है. मनुष्य का जीवन उसकी मेहनत और उसके संकल्पों के अनुसार बनता है, उसकी स्वस्थ जीवन शैली ही जीवन को सही दिशा पर ले जाती है हाथों की लकीर एक केवल मार्ग है कि कैसे चलना है और अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचना है यह पूरी तरह से आपके हाथ में है.
ये भी पढ़ें: EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






