- महावीरपुर, पालिका बाजार, राजौरी गार्डन में फैक्ट्री आउटलेट और कैजुअल जूते मिलते हैं।
Cheapest Shoes in Delhi Markets: जूते खरीदने हैं लेकिन आपका बजट कम है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं, जहां कम कीमत में अच्छे और स्टाइलिश जूते-चप्पल आसानी से मिल जाते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि चाहे आपको एथनिक फुटवियर चाहिए, स्पोर्ट्स शूज, फर्स्ट कॉपी स्नीकर्स या ब्रांडेड आउटलेट्स सब कुछ बजट में मिलेगा. अब जानते हैं दिल्ली के कुछ बेहतरीन फुटवियर मार्केट्स के बारे में. इस लिस्ट में एक नहीं, बल्कि 14 मार्केट शामिल है.
1. Janpath Market
अगर आपको जूतियां, कोल्हापुरी और एथनिक फुटवियर ज्यादा पसंद है तो जनपथ मार्केट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
- यहां आपको सिल्प-ऑन सैंडल
- लेदर फुटवियर
- एथनिक जूतियां काफी कम दाम में मिल जाएगी.
- इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू होती है.
- नजदीकी मेट्रो- Delhi Metro राजीव चौक
- समय- 11 AM – 9 PM
2. Majnu Ka Tila
वहीं अगर आपको ट्रेंडी स्नीकर्स पसंद हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.
- यहां आपको मिलेंगे सफेद स्नीकर्स
- फर्स्ट कॉपी फुटवियर
- बूट्स और हील्स
- कीमत- 850 रुपये से शुरू होती है.
- नजदीकी मेट्रो- विधान सभा
3. Karol Bagh
यह मार्केट सिर्फ शादी की शॉपिंग के लिए फेमस नहीं है, बल्कि फुटवियर के लिए भी काफी फेमस है.
- यहां आपको जूतियां
- कोल्हापुरी
- फॉर्मल शूज़
- महिलाओं के सैंडल मिलेंगे.
- कीमत- 400 रुपये से शुरू होगी.
4. Chor Bazaar
ये दिल्ली सबसे फेमस मार्केट है. अगर आपको कम दाम में ब्रांडेड लुक वाले जूते चाहिए तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है.
- यहां आपको मिलेंगे Woodland
- Clarks
- Steve Madden
- Zara जैसे ब्रांड्स के जूते बेहद कम कीमत पर.
- कीमत- 500 रुपये से शुरू
- लेकिन ध्यान रहे ये मार्केट केवल रविवार को खुलता है.
5. Paharganj Market
पहाड़गंज मार्केट लेदर फुटवेयर के लिए फेमस है.
- यहां मिलती है पंजाबी जूतियां
- कोल्हापुरी
- लेदर सैंडल
- कस्टमाइज्ड फुटवियर
- कीमत- 300 रुपये से शुरू
6. Sarojini Nagar Market
ये मार्केट लड़कियों के बीच काफी चर्चित है. अगर आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी फुटवियर चाहिए तो यहां जरूर जाएं.
- यहां मिलते हैं बूट्स
- बैलेरीना
- वेजेज
- स्नीकर्स
- कीमत- 300 रुपये से शुरू होगी.
7. Sadar Bazaar
- सर्दियों के बूट्स और सिंपल फुटवियर के लिए अच्छा ऑप्शन.
- कीमत- 1000 रुपये से शुरू
8. Mahipalpur फैक्ट्री आउटलेट्स
अगर ब्रांडेड जूते सस्ते में खरीदने हैं तो यहां जाएं.
- यहां मिलते हैं Adidas
- Nike
- Puma
- Reebok
- MRP से 30-40 प्रतिशत कम में.
9. Palika Bazaar
ये मार्केट कम बजट में स्नीकर्स और कैजुअल शूज के लिए बेस्ट है.
- कीमत- 300 रुपये से शुरू होगी.
- यहां मोलभाव जरूर करें.
10. Rajouri Garden
- यहां आपको मिलेंगे फ्लैट्स
- हील्स
- फॉर्मल शूज़
- ट्रेंडी फुटवियर
- कीमत- 300 रुपये से शुरू
11. Humayunpur
अगर chunky sneakers पसंद हैं तो यह जगह आपके लिए है.
- यहां फर्स्ट कॉपी स्नीकर्स काफी मशहूर हैं.
- कीमत- 1000 रुपये से शुरू होगी.
12. Monastery Market
- स्पोर्ट्स शूज़ के लिए बढ़िया जगह है.
- कीमत- 500 रुपये से शुरू होगी.
13. Kolhapur Road
कमला नगर का यह मार्केट सस्ते जूते-चप्पलों के लिए जाना जाता है.
- यहां आपको मिलेगी हील्स
- जूतियां
- बैलेरीना
- कीमत- 500 रुपये से शुरू होगी.
14. South Extension
वहीं अगर आपको थोड़ी प्रीमियम शॉपिंग करनी पसंद है तो आप यहां जा सकते हैं. यहां आपको मिलेंगे
- Bata
- Crocs
- Metro Shoes
- कीमत- 1200 रुपये से शुरू होगी.
शॉपिंग करते समय ध्यान रखें जरूरी बातें
- सबसे पहले मोलभाव करें.
- जूतों को पहने बिना न खरीदे.
- जूते की क्वालिटी जरूर चेक करें.
- भीड़ वाले दिन सुबह के समय जाएं.






