- पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर संयम से ईंधन उपयोग की अपील की.
- ईंधन का संयमित उपयोग विदेशी मुद्रा बचाएगा, आर्थिक झटकों से निपटाएगा.
- ईरान-अमेरिका जंग से वैश्विक ऊर्जा संकट, तेल कंपनियों को नुकसान.
- 11 मई को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहीं.
Petrol-Diesel Price on May 11: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल संयम से करने की देश के नागरिकों से अपील की है. उन्होंने तेलंगाना में लगभग 9400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि आयातित ईंधन का इस्तेमाल तभी किया जाना चाहिए जब जरूरी हो.
उन्होंने कहा कि इस तरह के संयम से विदेशी मुद्रा की बचत होगी और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के चलते होने वाले आर्थिक झटकों का असर कम होगा. पीएम मोदी ने कहा, “लेकिन, आज समय की मांग यह भी है कि पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसी चीजों का इस्तेमाल बहुत संयम से किया जाए. हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल केवल जरूरत के हिसाब से ही करना है. इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि युद्ध के बुरे असर भी कम होंगे.
तेल कंपनियों को नुकसान
पीएम मोदी ने देश की जनता से यह अपील एक ऐसे समय में की है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है. इससे कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है. दुनिया भर में उथल-पुथल सी मची हुई है. इस दौरान भारत में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे तेल कंपनियों को हर रोज करीब 1600-1700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.
आज कितनी है कीमत?
आज 11 मई, 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. देश में ईंधन की कीमतों में आखिरी बार बदलाव साल 2022 में हुआ था. हालांकि, कुछ प्राइवेट पंप जैसे शेल ने कीमतों में बदलाव किया है.
आज पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| मुंबई | 103.54 रुपये | 90.03 रुपये |
| दिल्ली | 94.77 रुपये | 87.67 रुपये |
| कोलकाता | 105.45 रुपये | 92.02 रुपये |
| चेन्नई | 100.80 रुपये | 92.39 रुपये |
| बेंगलुरु | 102.92 रुपये | 90.99 रुपये |
| पटना | 105.18 रुपये | 87.67 रुपये |
| जयपुर | 104.88 रुपये | 90.36 रुपये |
| लखनऊ | 94.65 रुपये | 87.76 रुपये |
| पोर्ट ब्लेयर | 82.46 रुपये | 78.05 रुपये |
ये भी पढ़ें:






