भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की ओर से तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को शपथ ग्रहण पर बधाई दी गई है. अपने मैसेज में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच लंबे समय से इतिहास, संस्कृति, व्यापार और लोगों के बीच मजबूत रिश्ते रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और नए अवसरों की काफी संभावनाएं हैं.
संदेश में यह भी कहा गया कि वह भारत-श्रीलंका की मजबूत साझेदारी के तहत तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर विकास, खुशहाली और तरक्की के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने तमिलनाडु के लोगों और मुख्यमंत्री विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीलंका के लोग भी उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं.
Congratulations to Hon. C. Joseph Vijay on being sworn in as Chief Minister of Tamil Nadu.
Sri Lanka and Tamil Nadu are connected through history, culture, enterprise, and enduring people-to-people ties across generations. Our future holds immense economic promise and…
— Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) May 10, 2026
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ CM बने विजय, TVK के 8 विधायकों भी बने मंत्री, थलापति की कैबिनेट में कौन-कौन?
राहुल गांधी की मौजूदगी में समारोह
सी जोसेफ विजय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में रविवार (10 मई 2026) को यहां रंगारंग समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसी के साथ ही इस दक्षिणी राज्य में 60 साल में पहली बार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से इतर किसी दल की सरकार बनी.अभिनेता (51) से नेता बने विजय के पहले मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेता हैं. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख की मुख्य टीम को भी इसमें जगह मिली है.
विजय ने संबोधन में क्या कहा?
विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह किसी राजघराने से नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि वह झूठे वादे कर लोगों को धोखा नहीं देंगे.उन्होंने कहा कि एक नयी शासन व्यवस्था शुरू हुई है तथा वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष एवं सामाजिक न्याय का नया युग आरंभ हो रहा है.विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर और उनकी मां शोभा, शीर्ष अभिनेत्री तृषा तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित लोग जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.विजय ने सरकारी फाइलों पर पहली बार हस्ताक्षर करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल गठित करने को मंजूरी दी.राज्यपाल आर वी आर्लेकर ने विजय और उनके मंत्रिमंडल के नौ सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने वाले मंत्रियों में द्रविड़ राजनीति के अनुभवी नेता के ए सेंगोट्टैयन और युवा चेहरे डॉ. टी के प्रभु तथा एस कीर्तना शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय ने किया 10 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र तो भड़के स्टालिन, कहा- तुरंत ऐसा कहना शुरू….





