‘अगर सीमा बार-बार खून से लाल…’, बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने भारत भिजवाया संदेश, जानें क्य

‘अगर सीमा बार-बार खून से लाल…’, बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने भारत भिजवाया संदेश, जानें क्य


बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भिजवाया है. पीएम के सीनियर सलाहकार ने रविवार (10 मई, 2026) को भारत के साथ सीमा पर दो बांग्लादेशी नागरिकों के मारे जाने की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि हम नई दिल्ली के साथ ‘मैत्रीपूर्ण संबंध’ स्थापित करना चाहते हैं.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शुक्रवार रात त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले में दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्करों को गोली मार दी थी. बाद में बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) अधिकारियों की मौजूदगी में कमलासागर सीमा चौकी के जरिए दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए.

भारत को आंख दिखा रहे तारिक रहमान?

प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रुहुल कबीर रिजवी ने रविवार को कहा, ‘हम मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन अगर सीमा बार-बार खून से लाल होती रहे तो अच्छे रिश्ते कायम नहीं रह सकते.’

यह भी पढ़ें- ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले – ’47 साल से…’

रिजवी ने यहां डिप्लोमा इंजीनियरों के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए दो संदिग्ध तस्करों की हत्या का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘कल भी ब्राह्मणबरिया सीमा पर दो लोगों को गोली मार दी गई.’ 

भारत ने दिनेश त्रिवेदी को बनाया हाई कमिश्नर

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बिगड़ते गए और अब वहां चुनाव हो चुके हैं. बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने हैं और अब वो दिल्ली के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं. इस बीच भारत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ताकि दोनों देशों के रिश्तों में पुरानी गरमाहट लौट सके. 

यह भी पढ़ें- ‘वर्क फ्रॉम होम करें’, पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?

भारत के लोग ऐसी घटनाएं नहीं देखना चाहते: BNP

सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रिजवी ने कहा कि भारत के लोग भी ऐसी घटनाएं नहीं देखना चाहते. भारत में हाल में हुए राज्य चुनावों का उल्लेख करते हुए रिजवी ने कहा कि यह पूरी तरह भारत के लोगों का आंतरिक मामला है, जिसका फैसला वही करेंगे. 



Source link