NEET के बाद अब CUET पर किसका साया? इस वजह से छात्रों की बढ़ी मुश्किलें

NEET के बाद अब CUET पर किसका साया? इस वजह से छात्रों की बढ़ी मुश्किलें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • NTA की ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली पर उठाए जा रहे सवाल.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2026 के दौरान दिल्ली और नोएडा के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं की खबरें सामने आई हैं. छात्रों ने कंप्यूटर सिस्टम में खराबी, उत्तर सेव न होने और परीक्षा समय से पहले सबमिट होने जैसी शिकायतें की हैं. घटना के बाद NTA की ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

कई परीक्षा केंद्रों पर सामने आई तकनीकी दिक्कत

दिल्ली के सरिता विहार, कड़कड़डूमा और नोएडा सेक्टर-62 स्थित कुछ परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को परीक्षा के दौरान तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स और बिज़नेस स्टडीज जैसे विषयों की परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहे थे.

छात्रों का कहना है कि कई बार विकल्प चुनने के बावजूद स्क्रीन पर उत्तर रिकॉर्ड नहीं हो रहे थे. कुछ छात्रों ने दावा किया कि सिस्टम अचानक फ्रीज हो गया, जबकि कई उम्मीदवारों का पेपर बिना अनुमति के ऑटो-सबमिट हो गया.

ये भी पढ़ें-International Career Opportunities: इन यूनिवर्सिटीज से किया UG तो विदेश में पक्की है नौकरी! जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन?

छात्रों ने परीक्षा प्रभावित होने का लगाया आरोप

परीक्षार्थियों के मुताबिक उन्होंने तुरंत इंविजिलेटर और तकनीकी कर्मचारियों को समस्या की जानकारी दी, लेकिन समय रहते समाधान नहीं मिल पाया. कई छात्रों ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका काफी समय खराब हो गया, जिससे वे पूरे प्रश्न हल नहीं कर सके.कुछ छात्रों का यह भी कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त तकनीकी सहायता उपलब्ध नहीं थी. इससे छात्रों में तनाव और नाराज़गी देखने को मिली.

NTA की CBT व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं. छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मामले की जांच कराने और प्रभावित उम्मीदवारों को राहत देने की मांग की है.शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोगों का मानना है कि बड़े स्तर की ऑनलाइन परीक्षाओं में मजबूत तकनीकी व्यवस्था बेहद जरूरी है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

NTA के जवाब का इंतजार

मामले को लेकर NTA से ABP News की तरफ से जवाब मांगा गया है. फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. छात्रों और अभिभावकों की नजर अब NTA की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें-NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link