Happy Shani Jayanti 2026 Wishes: आज कर्मफलदाता का जन्मोत्सव यानी शनि जंयती है. ग्रहों में शनि को बहुत शक्तिशाली माना जाता है. वह सूर्य और छाया पुत्र हैं. कुंडली में शनि की स्थिति व्यक्ति के सुख और दुख से जुड़ी होती है. मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में शनि की शुभ दृष्टि पड़ती है, तो उसे मेहनत का पूरा फल, सफलता, सम्मान और स्थिरता प्राप्त होती है. वहीं गलत कर्म करने वालों को शनि कठिन परिस्थितियों के माध्यम से सीख भी देते हैं. इसलिए शनि को न्यायप्रिय देव कहा जाता है.
ज्योतिष में साढ़ेसाती और ढैय्या के समय लोग शनि की विशेष पूजा करते हैं, ताकि जीवन में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके. शनि जयंती का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे महत्व पूर्ण माना गया है. इस पर्व पर न सिर्फ शनि देव की पूजा, बल्कि जरुरतमंदों को दान और अपनों को बधाई संदेश भेजकर भी शनि जयंती की शुभकामनाएं देते हैं.
हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले, कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले, स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे, सच्चे सुकर्म वाले हैं, बसते हो मन में तुम ही हमारे
शनि जयंती की शुभकामनाएं
शनि महाराज की कृपा से जीवन में सुख,
शांति और समृद्धि बनी रहे
शनि जयंती की ढेरों शुभकामनाएं.
जग में दोनों है महान, एक शनि दूजे हनुमान,
कृपा करो कृपानिधान, सभी का करो कल्याण
शनि जयंती की शुभकामनाएं
हे शनि देव तेरी जय जयकार
नीलवर्ण की छवि तुम्हारी,
ग्रह मंडल के तुम बलिहारी
तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार
शनि देव आपके कर्मों को सही दिशा दें,
साढ़ेसाती के कष्ट दूर करें और जीवन में
न्याय व सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें
शुभ शनि जयंती 
देव शनि की महिमा देखो
करते न्याय बराबर देखो
जीवन के दुःख-कष्ट दूर हो जाते
उनकी शरण में जाकर देखो
न्यायप्रिय शनि देव आपके जीवन से दुख,
बाधाएं और नकारात्मकता दूर करें
शनि जयंती की शुभकामनाएं
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर महासंयोग, 16 मई बाद शनि देव इन 4 राशियों पर लुटाएंगे आशीर्वाद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






