CSK के 14.2 करोड़ वाले कार्तिक शर्मा ने की पिटाई; लखनऊ को मिला 188 का लक्ष्य

CSK के 14.2 करोड़ वाले कार्तिक शर्मा ने की पिटाई; लखनऊ को मिला 188 का लक्ष्य


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL 2026 के 59वें मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल जैसे टीम के स्टार बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए. 14 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत वाले कार्तिक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए.

चेन्नई के लिए अंत में शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 45* रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत टीम 180 का आंकड़ा पार करने में कायमबा रही. पांचवां विकेट गिरने के बाद लग रहा था कि टीम 160 तक भी मुश्किल से पहुंच पाएगी.

अब लखनऊ को जीत के लिए 188 रन बनाने होंगे. चेन्नई के सामने लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा मोहम्मद शमी और मयंक यादव ने 1-1 विकेट लिया. 

शुरुआत से ही लड़खड़ाई चेन्नई

बता दें कि मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई. टीम ने पहला विकेट 31 रन के स्कोर पर गंवाया. इसके बाद से ही टीम संभल नहीं पाई. 52 रन के स्कोर तक टीम के 3 विकेट गिर गए थे.

इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी का अंत 122 रन के स्कोर पर हुआ. इसके बाद टीम ने पांचवां विकेट 142 रन पर गंवाया.

चेन्नई के लिए कार्तिक के अलावा संजू सैमसन ने 20 रन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 13 रन, उर्विल पटेल ने 06 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन, शिवम दुबे ने 32* रन और प्रशांत वीर ने 13* रन बनाए. 

प्लेऑफ के लिहाज से चेन्नई के लिए मुकाबला अहम 

यह मैच चेन्नई के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होगा. अब तक 11 मैच खेल चुकी सीएसके ने 6 में जीत दर्ज करके 12 प्वाइंट्स अपने नाम किए हैं. आज लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करके टीम 14 प्वाइंट्स तक जरूर पहुंचना चाहेगी, जिससे बाकी के दोनों मैच जीतकर टीम 18 अंक हासिल कर बगैर किसी रुकवाट के प्लेऑफ में कदम रख सके.

 

यह भी पढे़ं: IPL लाइव मैच में ‘पर्ची’ रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम

इकाना में लखनऊ-चेन्नई के मैच में क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी? एक मिनट का मौन भी रखा



Source link