मालवेयर और स्कैम की नहीं रहेगी कोई चिंता, Android 17 में मिलेंगे फुलप्रूफ सिक्योरिटी फीचर्स

मालवेयर और स्कैम की नहीं रहेगी कोई चिंता, Android 17 में मिलेंगे फुलप्रूफ सिक्योरिटी फीचर्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • लोकेशन शेयरिंग के लिए वन-टाइम परमिशन मिलेगी।

Android 17 Security Features: गूगल ने कुछ दिन पहले एंड्रॉयड 17 अपडेट के फीचर्स की झलक दिखाई थी. इससे पता चला है कि कंपनी ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी अपडेट पर खास ध्यान देने वाली है. फाइनेंशियल फ्रॉड, चोरी और ऐप ट्रैकिंग आदि के खतरों से बचाने के लिए गूगल ने नई अपडेट में कई फीचर्स दिए हैं. इनमें स्पूफिंग रोकने के लिए वेरिफाईड फाइनेंशियल कॉल्स, बायोमेट्रिक-इन्हैंस्ड थेफ्ट प्रोटेक्शन और लोकेशन के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल आदि शामिल है. साथ ही कंपनी ने रियल-टाइम थ्रेट डिटेक्शन को इंटीग्रेट कर अनऑथोराइज्ड एक्सेस को भी मुश्किल बना दिया है. कुल मिलाकर कंपनी ने मालवेयर और स्कैम से सुरक्षा के लिए कई फीचर जोड़े हैं. इनके बावजूद फुल सेफ्टी के लिए यूजर को भी अलर्ट रहना जरूरी है.

स्पूफिंग को रोकेगा यह नया फीचर

स्पूफिंग के मामलो में स्कैमर बैंक अधिकारी आदि बनकर लोगों को चूना लगाते हैं. इस कारण दुनियाभर के यूजर्स को हर साल अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है. इसके रोकने के लिए गूगल वेरिफाईड फाइनेंशियल कॉल्स का फीचर लेकर आई है. यह एंड्रॉयड 11 के बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेस के लिए अवेलेबल होगा और बैंकिंग ऐप्स के साथ बैकग्राउंड में काम करेगा. जब भी आपके फोन पर कोई कॉल आएगी, यह सिस्टम बैंक से कंफर्मेंशन मांगेगा. अगर बैंक कॉल को कन्फर्म नहीं करता है तो यह अपने आप कॉल डिस्कनेक्ट कर देगा. 

एआई से रहेगी ऐप्स पर नजर
 
एंड्रॉयड 17 एआई की मदद से ऐप्स पर नजर रखेगा. अगर कोई ऐप इंस्टॉल होने के बाद मैसेज फॉरवर्ड या कोई और गड़बड़ करने की कोशिश करेगी तो तो नया लाइव थ्रेट डिटेक्शन ऑन-डिवाइस एआई की मदद से यह पैटर्न देखकर यूजर को अलर्ट कर देगा. साथ ही यह सिस्टम ऐप को डाउनलोड करते समय ही मालवेयर की पड़ताल कर लेगा, जिससे यूजर को ऐप इंस्टॉल करने से पहले ही इसकी जानकारी मिल जाएगी.

फोन चुराना होगा और मुश्किल 

नई अपडेट चोरी होने के बाद फोन को किसी काम का नहीं छोड़ेगी. इसमें ‘मार्क एज लॉस्ट’ फीचर के लिए नया बायोमेट्रिक लॉक आ रहा है. यानी अगर फोन चोरी के बाद चोर को आपके पासकोड भी पता चल जाते हैं तो भी वह ट्रैकिंग को बंद नहीं कर पाएगा. साथ ही उसे फोन को एक्सेस करने के लिए यूजर के फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन की जरूरत पड़ेगी. अगर कोई आपसे फोन छीनकर भागता है तो नई अपडेट उसी समय फोन के रिमोट लॉक और थेफ्ट डिटेक्शन लॉक को इनेबल कर देगी.

लोकेशन शेयरिंग के लिए वन टाइम परमिशन

एंड्रॉयड 17 अपडेट में एक टेंपरेरी लोकेशन बटन मिलेगा. यह किसी ऐप को GPS की परमानेंट एक्सेस देने की बजाय किसी एक समय के लिए लोकेशन एक्सेस करने देगा. इससे काम पूरा होने के बाद वह ऐप लगातार आपकी लोकेशन को एक्सेस नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ें-

पहले Android XR Audio Glasses से उठा पर्दा, आईफोन को भी करेंगे सपोर्ट, कब होंगे लॉन्च?



Source link