रॉकेट की रफ्तार पकड़ रहा सोना तो चांदी ने दी राहत की सांस, जानें आज का सोने- चांदी का भाव

रॉकेट की रफ्तार पकड़ रहा सोना तो चांदी ने दी राहत की सांस, जानें आज का सोने- चांदी का भाव


Gold-Silver Price Today 20 May 2026: आज सोने के भाव बढ़े हैं और 99.9% शुद्ध 24 कैरेट सोना 1,57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम आ पहुंचा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना आज 1,17,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, बात करें चांदी की तो कल चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन आज बाजार थमा हुआ है. आज 99.9% शुद्ध चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. यहां से अपने शहर अनुसार आप सोने और चांदी का पूरा भाव जान सकते हैं. 

शहर अनुसार जानें आज के सोने- चांदी का भाव- 

शहर का नाम  22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) चांदी का भाव (प्रति किलो)
नई दिल्ली  ₹146,163, ₹1,59,450 ₹2,85,000
मुंबई  ₹146,411 ₹1,59,720 ₹2,85,000
कोलकाता  ₹146,163 ₹1,59,450 ₹2,85,000
चेन्नई  ₹147,580 ₹1,61,000 ₹3,00,000
बेंगलुरू ₹1,43,960 ₹1,57,050 ₹2,85,000
हैदराबाद ₹147,580 ₹1,61,000 ₹3,00,000
लखनऊ  ₹1,44,750 ₹1,51,990 ₹2,90,100 
पुणे  ₹1,43,960 ₹1,57,050 ₹2,85,000
केरल ₹1,47,580 ₹1,61,000 ₹3,00,000

 

कल 19 मई 2026 को कितनी थी कीमत?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना कल 19 मई 2026 को मामूली 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 1,59,674 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी भी 0.65 फीसदी (1800 रुपये प्रति किलो) लुढ़ककर 2,75,824 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई थी. 

भोपाल से पटना, जयपुर से मोहाली तक, महंगे पेट्रोल-डीजल से उड़े जनता के होश, पंपों पर पुलिस तैनात

क्यों बढ़ रहे हैं सोने- चांदी का भाव?

भारत में सोने-चांदी पर 15% आयात शुल्क लगता है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा हैं. साथ ही मिडिल ईस्ट में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में चुन रहे हैं. 

कैसे करें शुद्ध सोने और चांदी की पहचान?
शुद्ध सोना और चांदी की पहचान की करनी है तो सबसे पहले तो हॉलमार्क देखें. इसके साथ ही आप चुंबक, बर्फ और पानी जैसे आसान घरेलू तरीकों से भी इनकी शुद्धता का पता लगा सकते हैं. इतना ही नहीं, गहने पर सफेद सिरके की कुछ बूंदें सिरके का डालकर भी देख सकते हैं. अगर रंग बदल जाए या कोई भी रिएक्शन हो तो सोना या नकली हो सकता है. 

ऑनलाइन धोखाधड़ी से मिलेगा छुटकारा, RBI लागू करने जा रहा है नया डिजिटल सुरक्षा चक्र



Source link