‘भूत बंगला’ से पूरा होगा अक्षय का 200 करोड़ की फिल्म का सपना? जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?

‘भूत बंगला’ से पूरा होगा अक्षय का 200 करोड़ की फिल्म का सपना? जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?


अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने एक्टर की एक अदद हिट की हसरत पूरी कर दी है. दरअसल अक्षय की पिछली 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थीं. ऐसे में अब ‘भूत बंगला’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही है बल्कि ये डबल सेंचुरी जड़ने की ओर बढ़ रही है. हालांकि  सिनेमाघरों में एक महीना पूरा होने के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है लेकिन अक्षय कुमार इस फिल्म से कोविड-19 के बाद के दौर में पहली बार 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकते हैं. चलिए यहा ‘भूत बंगला’ के 33वें दिन का कलेक्शन जानते हैं.

‘भूत बंगला’ ने भारत में 33वें दिन कितना किया कलेक्शन ?
‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी है लेकिन ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि इसकी कमाई में मंदी भी आ गई है. इन सबके बीच फिल्म के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो कोईमोई के मुताबिक ‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के 33वें दिन 90 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं पांचवें सोमवार को इसने 70 लाख रुपये थे यानी पांचवें मंगलवार को इसकी काई में 28.57% की तेजी आई है. इसी के साथ भारत में फिल्म की 33 दिनों की कुल कमाई  अब 186.91 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली बंपर कमाई

अक्षय का कोविड के बाद 200 करोड़ी फिल्म का सपना हो पाएगा पूरा?
अक्षय कुमार की कोविड 19 के बाद दो फिल्मों ने अपने लाइफटाइम कलेक्शन में 190 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.  पहली फिल्म थी सूर्यवंशी, जिसने 195.04 करोड़ रुपये कमाए थे.वहीं उनकी 2025 में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 ने 198.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यानी दोनों ही कुछ करोड़ के चलते एक्टर का 200 करोड़ी फिल्म का सपना पूरा नहीं कर पाई थीं. वहीं एक्टर की ‘भूत बंगला’ उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर सकती है. हालांकि फिल्म का डेली कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है. ऐसे में इस टारगेट को हासिल करना मुश्किल है.

लेकिन अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखती है, तो ‘भूत बंगला’ के पास अभी भी 200 करोड़ क्लब में शामिल होने का मौका है. अब छठा वीकेंड तय करेगा कि यह उपलब्धि हासिल करना संभव होगा या नहीं.

कोविड 19 के बाद अक्षय की फिल्मों की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई (कुल कलेक्शन कोईमोई के मुताबिक)

  • हाउसफुल 5: 198.41 करोड़
  • सूर्यवंशी: 195.04 करोड़
  • भूत बंगला: 186.91 करोड़ (33 दिन)
  • ओएमजी 2: 150 करोड़
  • स्काई फोर्स: 134.93 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2: 94.48 करोड़
  • सम्राट पृथ्वीराज: 68 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां: 66 करोड़
  • जॉली एलएलबी 3: 65.61 करोड़
  • राम सेतु: 64 करोड़

ये भी पढ़ें:-‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला’, अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी



Source link