Happy Ganga Dussehra 2026 Wishes: आज गंगा दशहरा मनाया जा रहा है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा जी शिव की जटाओं में से धरती पर आईं थीं और राजा सगर को पुत्रों को तार दिया था. आत्मशुद्धि, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी देता है. कई श्रद्धालु इस दिन जल संरक्षण का संकल्प लेते हैं और जरूरतमंदों की सहायता करना भी शुभ मानते हैं.
देशभर में हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज और ऋषिकेशन समेत अनेक गंगाघाटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद पाते हैं. गंगा दशहरा पर दीपदान, दान-पुण्य और मंत्र जाप करने की परंपरा व्यक्ति को धर्म और मानवता से जोड़ती है. इस दिन अपनों को गंगा दशमी की शुभकामनाएं देकर सुख समृद्धि की कामना करें.
गंगा जल की तरह आपका जीवन भी
पवित्र, शांत और उज्ज्वल बना रहे.
मां गंगा की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे.
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
शिव की जटाओं से निकली गंग धारा,
जिसने पापों से तार दिया जग सारा.
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
जहां बहती है मां गंगा की धारा,
वहां मिलता है शांति का किनारा.
मां गंगा आपके जीवन के सारे कष्ट दूर करें.
गंगा दशहरा की मंगलमय शुभकामनाएं
गंगा दशहरा का यह पावन पर्व आपके
जीवन में नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर आए.
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
मां गंगा की पवित्र धारा
आपके जीवन को निर्मल विचार,
सुखद अवसर और अपार खुशियों से भर दे.
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
एक ही बार जो तेरी, शारणागति आता ।
यम की त्रास मिटा कर, परमगति पाता
गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
समस्त पापो को धोने वाली
पतितपावनी माँ गंगा का
आशीर्वाद आप पर सदैव बनी रही 
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






