Rashifal 26 May 2026: इन 3 राशियों के सितारे होंगे बुलंद, बॉस की मिलेगी शाबाशी, मेष से मीन तक र

Rashifal 26 May 2026: इन 3 राशियों के सितारे होंगे बुलंद, बॉस की मिलेगी शाबाशी, मेष से मीन तक र


Rashifal: आज 26 मई 2026 दिन मंगलवार है.पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ शुक्लपक्ष तिथि दशमी सुबह 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा,उपरांत एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन राशि है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे,मंगल मेष राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और शुक्र मिथुन राशि में हैं सूर्य ,बुध वृषभ राशि में है.चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेगे.

आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा,आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार के साथ सुखद समय बिताने वाला रहेगा. घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. स्नेही मित्रों या रिश्तेदारों के साथ किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. परिवार के साथ बातचीत आपके मन को प्रसन्न रखेगी.
  • करियर और व्यापार: दिन की शुरुआत नए उत्साह और ऊर्जा के साथ होगी. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा. किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-विचार अवश्य करें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज संतुष्टि और मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में समझ और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को भी किसी खास व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिल सकता है.
  • स्वास्थ्य: दिन के शुरुआती समय में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. बाहर का खाना खाने से बचें और खानपान का विशेष ध्यान रखें. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें.
  • सावधानी: आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें. धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. साथ ही “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 5

वृषभ राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पांचवे भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार के मामलों में थोड़ी उलझन और मानसिक असंतोष महसूस हो सकता है. घर के किसी सदस्य के साथ विचारों का मेल न होने से मन परेशान रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी. रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा. परिवार में धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों पर खर्च हो सकता है.
  • करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज काम का दबाव अधिक महसूस हो सकता है. अधूरे कार्यों के कारण तनाव बना रहेगा और मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आती दिखेंगी और रुके हुए कामों में गति मिलेगी. व्यापारियों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन आज किसी बड़े निवेश या नई योजना में धन लगाने से बचना बेहतर रहेगा. सहकर्मियों के साथ संयमित व्यवहार रखें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में धैर्य रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और शाम का समय साथ बिताने का अवसर मिल सकता है. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा.
  • स्वास्थ्य: आज सर्दी, खांसी, कफ या हल्के बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. बाहर का भोजन और ठंडी चीजों से दूरी बनाए रखें. पर्याप्त आराम लेने से राहत मिलेगी.
  • सावधानी: आज किसी भी महत्वपूर्ण निवेश, बहस या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. अनावश्यक भीड़ और बाहर अधिक घूमने से दूरी रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
  • उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सकारात्मकता मिलेगी.
  • शुभ रंग: हल्का पीला
  • शुभ अंक: 7

मिथुन राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक दृष्टि से सुखद और संतुलित रहने वाला है. घर के सदस्यों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. परिवार में किसी नए कार्य या योजना को लेकर उत्साह बना रहेगा. रिश्तेदारों या मित्रों से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे वातावरण आनंदमय रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. परिवार के साथ बाहर घूमने या किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है.
  • करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर दिन व्यस्त लेकिन लाभदायक रहेगा. नए काम या जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. दोपहर के बाद आपके टारगेट पूरे होने से राहत और खुशी महसूस होगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. निवेश से संबंधित योजना बन सकती है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आपसी बातचीत रिश्तों को और मजबूत बनाएगी. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. किसी बात को लेकर असमंजस है तो पार्टनर के साथ डिसकस जरूर करें.
  • स्वास्थ्य: काम का दबाव अधिक रहने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. मानसिक तनाव से बचने के लिए समय पर आराम करें. खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त पानी पिएं. शाम तक स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा.
  • सावधानी: जल्दबाजी में किसी आर्थिक निर्णय या निवेश से बचें. जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें.
  • उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9
  • कर्क
  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका व्यवहार संतुलित और मधुर रहेगा. घर के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का अवसर मिल सकता है. परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे, इसलिए उनकी सलाह को महत्व दें. बच्चों की पढ़ाई या भविष्य से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मन को प्रसन्न कर सकती है. हालांकि सुबह के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से छोटी-छोटी बातों पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें.
  • करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. किसी मीटिंग, प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी में व्यस्तता बढ़ सकती है. शुरुआत में आपको लग सकता है कि मेहनत का सही परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी. वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. व्यापार करने वालों को नए काम की प्रेरणा मिलेगी और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रह सकती है. साझेदारी में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गुस्से या गलतफहमी के कारण साथी से दूरी महसूस हो सकती है. बातचीत में संयम रखें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. विवाहित लोगों के लिए शाम का समय बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
  • स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. थकान, सिरदर्द या शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. बाहर का भोजन और अधिक यात्रा करने से बचें. दोपहर के बाद ऊर्जा में सुधार आएगा और मन प्रसन्न रहेगा. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन आपके लिए जरूरी रहेगा.
  • सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा.
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह गुड़ व चने का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 8

सिंह राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ दूसरे व्यवहार संतुलित और मधुर आज का दिन शुरुआत में थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, जिससे घर के वातावरण पर भी असर पड़ सकता है. किसी छोटी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. ऐसे में परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य और समझदारी से व्यवहार करें. दोपहर बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी और घर में खुशी तथा सामंजस्य का माहौल बनेगा. परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है.
  • करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. उच्च अधिकारियों के साथ किसी जरूरी कार्य या योजना को लेकर चर्चा संभव है. अपनी बात सोच-समझकर रखें और कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से दूर रहें, क्योंकि छोटी बहस बड़ा रूप ले सकती है. व्यापारियों के लिए दिन नई योजनाओं और बड़े निर्णयों का संकेत दे रहा है. भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई रणनीति आगे चलकर लाभ दे सकती है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गुस्से या गलतफहमी के कारण साथी के साथ दूरी बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन हल्का महसूस होगा. शाम का समय रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा.
  • स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव और चिंता के कारण थकान, सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. बाहर का भोजन और अनियमित दिनचर्या से बचें. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी.
  • सावधानी: मित्रों के साथ अनावश्यक बाहर घूमने या बहस करने से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 3

कन्या राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका व्यवहार संतुलित और मधुर आज का दिन परिवार के साथ शांत और संयमित व्यवहार रखने का संकेत दे रहा है. घर के किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. धार्मिक या आध्यात्मिक वातावरण घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा.
  • करियर और व्यापार: आज नए कार्यों की शुरुआत या यात्रा से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर गुस्से और जल्दबाजी के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यापार में पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. निवेश या बड़े फैसले फिलहाल टालना हितकारी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, मेहनत के अनुसार परिणाम पाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक होंगे.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है. केवल अपनी बात मनवाने की कोशिश रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और संवाद बनाए रखें, इससे संबंध मजबूत होंगे.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शरीर में आलस्य और थकान महसूस होगी. मानसिक तनाव और क्रोध का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. ध्यान, योग और प्राणायाम से मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. खानपान में लापरवाही न करें.
  • सावधानी: आज क्रोध और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें. किसी भी विवाद या बहस में पड़ने से बचें. यात्रा और नए कार्यों को टालना लाभकारी रहेगा.
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. ध्यान और मेडिटेशन करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 9

तुला राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज 26 मई 2026, मंगलवार का दिन आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका व्यवहार संतुलित और मधुर परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. सुबह से ही घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने की कोशिश सफल हो सकती है. घर के बड़े सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. हालांकि मन में किसी बात को लेकर हल्की चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अनावश्यक तनाव को परिवार पर हावी न होने दें.
  • करियर और व्यापार: करियर के क्षेत्र में आज नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. आप किसी नए काम को शुरू करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. बिजनेस बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा भविष्य में लाभदायक साबित होगी. हालांकि निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी. हालांकि दोपहर बाद वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और चिंता के कारण थकान महसूस हो सकती है. ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और पर्याप्त आराम लें. खानपान संतुलित रखें और पानी अधिक पिएं.
  • सावधानी: दोपहर बाद बोलचाल में संयम रखें. गुप्त शत्रुओं या विरोधियों से सतर्क रहें. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
  • उपाय: आज हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करना लाभदायक रहेगा.
  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका दिन सुखद और संतुलित रहेगा. घर के सदस्यों के साथ बातचीत में मधुरता बनी रहेगी और पुराने मतभेद भी धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं. किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोपहर के बाद परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने या छोटे कार्यक्रम की योजना बन सकती है. बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं.
  • करियर और व्यापार: आज का दिन बौद्धिक कार्यों और योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने विचारों और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे. व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. नए निवेश या व्यापारिक समझौते भविष्य में लाभ दे सकते हैं. धन से जुड़े मामलों में समय शुभ रहेगा, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा. यदि किसी बात को लेकर मन में नाराज़गी है, तो शांतिपूर्वक बातचीत करने से समस्या दूर हो सकती है.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. बाहर का भोजन या असंतुलित खानपान पेट संबंधी परेशानी दे सकता है. थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें. नियमित दिनचर्या और हल्का व्यायाम लाभदायक रहेगा.
  • सावधानी: आज क्रोध और आवेश में कोई निर्णय लेने से बचें. किसी की बात को गलत समझने से विवाद हो सकता है. खानपान में विशेष सावधानी रखें.
  • उपाय: आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलेगी.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 5

धनु राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. सुबह के समय मन थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है, जिससे छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना है. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी और घर का माहौल सुखद बनेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. घर की सजावट, इंटीरियर या किसी नई वस्तु की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है. बुजुर्गों का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी.
  • करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज मेहनत अधिक और परिणाम अपेक्षाकृत कम मिल सकते हैं. इससे मन में निराशा आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें क्योंकि शाम तक स्थितियां बेहतर होंगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ व्यवहार में संयम रखना होगा. व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित रहेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मीटिंग भविष्य में लाभ दिला सकती है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज समझदारी से काम लेने की जरूरत है. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी रहेगा.
  • स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. अधिक भागदौड़ और काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है. सिरदर्द, तनाव या कमजोरी महसूस हो सकती है. दोपहर के बाद शरीर में ऊर्जा और ताजगी का अनुभव होगा.
  • सावधानी: आज अनावश्यक यात्रा करने से बचें. किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें.
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.
  • शुभ रंग: हल्का नीला
  • शुभ अंक: 2

मकर राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा. संतान को लेकर मन में चिंता रह सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. घर के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद भी संभव है, इसलिए अपनी बात शांतिपूर्वक रखने का प्रयास करें. पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन थोड़ा बोझिल रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य होती दिखाई देगी.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सरकारी कार्य, कोर्ट-कचहरी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ बातचीत में सफलता मिल सकती है और आपके काम की सराहना भी होगी. व्यापारियों को नए फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. किसी पुराने काम को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन संयम से काम लेने पर लाभ मिलेगा.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से रिश्तों में दूरी आ सकती है. अपने साथी की बातों को समझने का प्रयास करें और अनावश्यक बहस से बचें. विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा.
  • स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. मानसिक तनाव और चिंता के कारण सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें. योग और ध्यान मानसिक शांति देने में मदद करेंगे.
  • सावधानी: आज जिद्दी व्यवहार और जल्दबाजी से बचें. यात्रा को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा. जमीन-जायदाद और कानूनी मामलों में विशेष सतर्कता रखें.
  • उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • शुभ रंग: फिरोजी हरा
  • शुभ अंक: 9

कुंभ राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन ,आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, परिवार के मामलों में मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है. किसी करीबी व्यक्ति की बात या व्यवहार आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले धैर्य रखें. माता-पिता के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा मन को शांति दे सकती है. परिवार में पुराने मतभेद सुलझाने के लिए यह दिन अनुकूल है.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा. ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अधिक समय व्यतीत होगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. साहित्य, लेखन, शिक्षा, कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार में दोपहर के बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा, इसलिए जल्दबाजी में निवेश या साझेदारी से बचें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. साथी के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें, क्योंकि गलतफहमी बढ़ सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी. शाम के समय रिश्तों में मधुरता लौट सकती है.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से मध्यम रहेगा. मानसिक तनाव और अधिक सोचने की आदत थकान बढ़ा सकती है. सिरदर्द, बेचैनी या नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. योग, ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी.
  • सावधानी: आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को भावनाओं में बहकर न लें और दूसरों की बातों को दिल पर लगाने से बचें.
  • उपाय: हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 2

मीन राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के भीतर किसी छोटी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपकी किसी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखना बेहद जरूरी होगा. घर के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है. परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और अनावश्यक बहस से बचें. संतान पक्ष से कोई चिंता दूर हो सकती है. शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा.
  • करियर और व्यापार: आज खर्चों में अचानक वृद्धि होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा. व्यापारियों को विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई आपकी योजनाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है. हालांकि नए आय स्रोत खोजने के प्रयास सफल दिशा में बढ़ सकते हैं. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. साथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव होने की संभावना है. अपनी बात को शांतिपूर्वक रखें और अहंकार से दूर रहें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी होगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. पेट संबंधी परेशानी, सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. समय पर भोजन करें और अधिक तनाव लेने से बचें. पर्याप्त नींद और पानी का सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा.
  • सावधानी: आज किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें. वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों की बातों में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.
  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: गुलाबी

Kamala Ekadashi 2026: अधिकमास की कमला एकादशी 27 मई को, इन कामों से विष्णु जी की सालभर बरसेगी कृपा!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link