IPL के प्लेऑफ मैचों में बारिश को लेकर क्या है नियम? रिजर्व डे है या नहीं? जानें A टू Z डिटेल्स

IPL के प्लेऑफ मैचों में बारिश को लेकर क्या है नियम? रिजर्व डे है या नहीं? जानें A टू Z डिटेल्स


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच मंगलवार, 26 मई को है, इस दिन यहां बारिश होने की संभावना है. आपको बता दें कि इतिहास में IPL फाइनल रिजर्व डे पर खेला गया है, तो क्या इस बार भी रिजर्व डे है?

RCB, GT के आलावा SRH और RR ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 27 मई को एलिमिनेटर मैच होगा, जो न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. पहला क्वालीफायर हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच शुक्रवार, 29 मई को दूसरा क्वालीफायर होगा, जिसकी विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी. आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

क्या प्लेऑफ मैचों के लिए है रिजर्व डे?

अगर कोई मैच बारिश के कारण तय दिन के समय नहीं हो पाता, और उसके लिए रिजर्व डे होता है तो उस दिन मैच पूरा किया जाता है. अब IPL में प्लेइंग कंडीशन को देखें तो इसमें इसको लेकर स्पष्ट नहीं है. क्वालीफायर-1 के लिए रिजर्व डे नहीं है. ऐसे में अगर RCB vs GT मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली फाइनलिस्ट बन जाएगी और गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-2 खेलना होगा. दरअसल नियम के अनुसार अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को जीत दी जाती है.

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गजों होती है गिनती, लेकिन IPL 2026 में फिसड्डी साबित हुए ये 5 क्रिकेटर

इसी तरह एलिमिनेटर मैच में भी रिजर्व डे नहीं है, ऐसे में अगर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो SRH क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी और RR का सफर खत्म हो जाएगा. अंक तालिका में हैदराबाद तीसरे और राजस्थान चौथे नंबर पर है, इसी वजह से हैदराबाद को फायदा मिलेगा.

क्या क्वालीफायर-2 के लिए है रिजर्व डे?

क्वालीफायर-1 हारने और एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीमों के बीच क्वालीफायर-2 होता है. ये मैच 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाना है. इस मैच के लिए भी रिजर्व डे नहीं है, ऐसे में अगर ये मैच बारिश में धुलता है तो उस टीम को फायदा होगा जो क्वालीफायर-1 (RCB या GT) से हारकर आ रही होगी.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए खेल चुके 5 इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2026 में एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला

क्या IPL 2026 फाइनल के लिए रिजर्व डे है?

आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे है. खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर इस मैच में बारिश खलल डालती है और मैच 1 जून को रिजर्व डे पर पूरा होगा.



Source link