लड़कों के मुकाबले लड़कियों को ज्यादा क्यों चढ़ती है शराब, आखिर क्या होता है ऐसा?

लड़कों के मुकाबले लड़कियों को ज्यादा क्यों चढ़ती है शराब, आखिर क्या होता है ऐसा?


Women Alcohol Tolerance: आज के समय में शराब केवल पुरुष ही नहीं पीते हैं, पार्टियों, सोशल गैदरिंग और लाइफस्टाइल कल्चर के बढ़ने के साथ महिलाएं भी शराब का सेवन करने लगी है. लेकिन अक्सर एक बात सुनने को और देखने को मिलती है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियों को शराब जल्दी चढ़ जाती है. कई लोग इसे सिर्फ सहनशक्ति, आदत से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके पीछे असली वजह शरीर के बनावट और साइंस से जुड़ी होती है.

एक जैसी मात्रा में शराब पीने के बावजूद महिलाओं पर उसका असर ज्यादा और जल्दी दिखाई देता है. एक्सपर्ट्स और कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि महिलाओं का शरीर अल्कोहल को पुरुषों की तुलना में अलग तरीके से प्रोसेस करता है. यही वजह है कि महिलाओं पर नशा तेजी से महसूस होता है और कई बार उसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं. 

शरीर की बनावट बनती है सबसे बड़ी वजह

वैज्ञानिकों के अनुसार महिलाओं और पुरुषों के शरीर की संरचना अलग होती है. पुरुषों के शरीर में मांसपेशियां ज्यादा होती है और पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जबकि महिलाओं के शरीर में फैट प्रतिशत ज्यादा और पानी कम होता है. क्योंकि शराब पानी में घुलती है, इसलिए महिलाओं के शरीर में अल्कोहल जल्दी कंसंट्रेट हो जाता है. इसका सीधा असर ब्लड में अल्कोहल लेवल बढ़ाने के रूप में दिखाई देता है. यही कारण है कि कम मात्रा में शराब पीने पर भी महिलाओं को जल्दी नशा महसूस होने लगता है. 

एडीएच एंजाइम की कमी भी बड़ी वजह 

शराब को तोड़ने के लिए शरीर में Alcohol Dehydrogenase  नाम का एक एंजाइम काम करता है. यह एंजाइम पेट और लीवर में मौजूद होता है और अल्कोहल को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है. कई स्टडीज में सामने आया है कि महिलाओं के शरीर में यह एंजाइम पुरुषों की तुलना में कम एक्टिव होता है. इसका मतलब है कि महिलाओं के शरीर में शराब इतनी तेजी से टूट नहीं पाती और उसका बड़ा हिस्सा सीधे खून में पहुंच जाता है. इससे ब्लड अल्कोहल लेवल तेजी से बढ़ता है और नशा जल्दी चढ़ता है. एक रिसर्च में पुरुष और महिलाओं को उनके वजन के हिसाब से बराबर मात्रा में शराब दी गई. नतीजों में सामने आया है कि महिलाओं के शरीर में शराब को तोड़ने की प्रक्रिया धीमी थी और उनके ब्लड में अल्कोहल का स्तर ज्यादा तेजी से बढ़ा. 

ये भी पढ़ें-Eating 2 Eggs Daily: अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर छोड़ें, रोज 2 अंडे खाने से शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

छोटा शरीर और कम वजन भी बढ़ाता है असर 

एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर का आकार और वजन भी शराब के असर को प्रभावित करता है. आमतौर पर महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में छोटा और हल्का होता है. जब भी समान मात्रा में शराब दो अलग-अलग शरीर वाले लोगों को दी जाती है तो छोटे शरीर में उसका असर ज्यादा होता है. महिलाओं का शरीर शराब को पुरुषों जितना डाइल्यूट नहीं कर पाता, इसलिए नशा तेजी से महसूस होता है. 

दिमाग पर भी शराब जल्दी करती है असर 

शराब का असर केवल खून तक सीमित नहीं रहा था, बल्कि यह सीधे दिमाग को भी प्रभावित करती है. रिसर्च के अनुसार महिलाओं का न्यूरोलॉजिकल सिस्टम शराब पर ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया देता है. जैसे ही अल्कोहल खून के जरिए दिमाग तक पहुंचती है. महिलाओं में उसका असर जल्दी दिखाई देने लगता है, यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में जल्दी टिप्सी महसूस कर सकती है.

ये भी पढ़ें-Police Searched By Gangster In Bihar: क्या छापेमारी करने आई पुलिस की तलाशी ले सकता है आम आदमी, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल; जानें कानून?



Source link