अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध की कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़ास निकाली. उन्होंने अपने एडमिनिस्ट्रेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया. ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के सरेंडर को भी अपनी जीत के तौर पर दिखाएंगे.
ट्रंप ने अपना गुस्सा ट्रुथ सोशल पोस्ट के जरिए निकाला. उन्होंने मीडिया आउटलेट्स और डेमोक्रेट्स को झगड़े के बारे में कहानी बनाने के लिए आड़े हाथों लिया. इस दौरान यूएस प्रेसिडेंट ने डेमोक्रेट्स को ‘ड्यूमाक्रेट्स’ बताया.
उन्होंने लिखा , ‘अगर ईरान सरेंडर कर दे, मान ले कि उनकी नेवी चली गई है और समुद्र की गहराई में आराम कर रही है और उनकी एयर फोर्स अब हमारे साथ नहीं है और अगर उनकी पूरी मिलिट्री तेहरान से हथियार गिराकर और हाथ ऊपर उठाकर चली जाए. हर कोई मैं सरेंडर करता हूं, मैं सरेंडर करता हूं- चिल्लाए. रिप्रेजेंटेटिव व्हाइट फ़्लैग लहराए और अगर उनकी बची हुई पूरी लीडरशिप सभी जरूरी सरेंडर के डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर दे. शानदार USA की महान शक्ति और ताकत के सामने अपनी हार मान ले तो फेल होता न्यूयॉर्क टाइम्स, द चाइना स्ट्रीट जर्नल (WSJ!), करप्ट और अब इनरिलिवेंट CNN और फ़ेक न्यूज़ मीडिया के बाकी सभी सदस्य, यह हेडलाइन देंगे कि ईरान ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका पर एक मास्टरफ़ुल और शानदार जीत हासिल की, यह तो आस-पास भी नहीं था.’
US President Donald Trump posts on Truth Social, “If Iran surrenders, admits their Navy is gone and resting at the bottom of the sea, and their Air Force is no longer with us, and if their entire Military walks out of Tehran, weapons dropped and hands held high, each shouting “I… pic.twitter.com/LC9mATlYSG
— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2026
उन्होंने कहा, ‘ड्यूमाक्रेट्स और मीडिया पूरी तरह से अपना रास्ता भटक गए हैं. वे बिल्कुल पागल हो गए हैं!’
ये भी पढ़ें- ट्रंप के जाल में फंसे शहबाज-मुनीर! ‘अब्राहम अकॉर्ड’ में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
ईरान युद्ध को लेकर मीडिया लगातार ट्रंप प्रशासन की आलोचना करता रहा है. विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों, खासकर ईरान को लेकर उनकी लगातार आलोचना पर ट्रंप ने इस पोस्ट के जरिए भड़ास निकाली है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किस रिपोर्ट पर US प्रेसिडेंट का इतना गुस्सा भरा रिएक्शन हुआ.
पिछले महीने ट्रंप ने ईरान युद्ध की कवरेज को लेकर द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की आलोचना की थी. उन्होंने NYT पर ईरान के बारे में गलत खबरें छापने और उसकी कवरेज को ‘फेक न्यूज़’ कहने का आरोप लगाया, साथ ही अपने और देश के खिलाफ गुमराह करने वाली रिपोर्टिंग के लिए माफी की मांग की थी.
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने WSJ को लेकर लिखा कि जब उन्होंने ईरान पर जीत का ऐलान किया था तो उसके एडिटोरियल बोर्ड ने यह कहकर खारिज कर दिया कि ईरान संघर्ष के बीच उनकी जीत की घोषणा जल्दबाजी थी. ट्रंप ने लिखा, ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल, जो दुनिया के सबसे खराब और सबसे गलत एडिटोरियल बोर्ड में से एक है, उसने कहा कि मैंने ईरान में समय से पहले जीत की घोषणा कर दी है.’
ये भी पढ़ें- ट्रंप की शर्त मानने को राजी नहीं शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने फिर PAK को याद दिलाई औकात, कहा- ‘तुम खुद ही…’





