Does Age Gap Matter In A Successful Relationship: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करने की पुष्टि कर दी है. इस खबर के सामने आते ही दोनों के रिश्ते के साथ-साथ उनके बीच मौजूद 14 साल के उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सफल रिश्ते के लिए पति-पत्नी के बीच उम्र का एक तय अंतर होना जरूरी है या फिर यह सिर्फ सामाजिक सोच का हिस्सा है?.
क्या है भारतीय समाज में नियम?
भारतीय समाज में लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि पति की उम्र पत्नी से अधिक होनी चाहिए. आमतौर पर तीन से पांच साल का अंतर परफेक्ट माना जाता है, खासकर अरेंज मैरिज में. हालांकि बदलते दौर में यह सोच धीरे-धीरे बदल रही है. आज कई ऐसे चर्चित कपल हैं जिन्होंने उम्र के पारंपरिक नियमों को चुनौती दी है. उदाहरण के तौर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच करीब 10 साल का अंतर है, जबकि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के रिश्ते में लगभग 15 साल का अंतर है। इसके बावजूद इनके रिश्ते सफल माने जाते हैं.
एज गैप से क्या पड़ता है फर्क?
साइंस की बात करें एक्सपर्ट मानते हैं कि शादी में केवल उम्र नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और इमोशनल परिपक्वता ज्यादा अहम भूमिका निभाती है. साइंटफिक स्टजी के अनुसार लड़कियों में हार्मोनल बदलाव आमतौर पर लड़कों की तुलना में पहले शुरू हो जाते हैं. यही वजह है कि कई मामलों में महिलाएं इमोशनल रूप से अपेक्षाकृत जल्दी परिपक्व हो जाती हैं. भारत में विवाह की कानूनी उम्र लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है, इसलिए तीन साल का अंतर अक्सर संतुलित माना जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इससे अधिक उम्र का अंतर रिश्ते को कमजोर बना देगा.
क्या चीजें रखती हैं मायने?
रिलेशनशिप के बिषयों पर जानकारी देने वाली बेवसाइट Psychcentral के अनुसार, अमेरिकी साइकोलॉजिस्ट डॉ. लॉरेन ओल्सन का विचार काफी दिलचस्प है. उनका कहना है कि ज्यादातर कपल्स को लगता है कि वे एक ही उम्र के हैं. हमारे पास क्रोनोलॉजिकल उम्र, साइकोलॉजिकल उम्र, शारीरिक उम्र और यौन उम्र होती है. उम्र में अंतर वाले कई कपल्स आखिरी तीन पहलुओं में काफी हद तक एक जैसे होते हैं. यानी रिश्ता केवल जन्मतिथि से तय नहीं होता, बल्कि सोच, भावनाओं और लाइफस्टाइल की समानता भी महत्वपूर्ण होती है.
इसे भी पढ़ें – Single Lifestyle Trends: स्वीडन से जर्मनी तक… क्यों इन देशों में अकेले रहकर खुश हैं लोग? जानें सिंगल लाइफ के राज
ज्यादा एज गैप में क्या होती है दिक्कत?
बड़े उम्र के अंतर वाले रिश्तों में कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. काउंसलर ब्रैंडी पोर्चे के अनुसार, 10 से 15 साल या उससे अधिक के अंतर में दोनों पार्टनर्स के जीवन अनुभव अलग हो सकते हैं. वहीं मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट जीनामेरी गुआरिनो का मानना है कि ऐसे रिश्तों में स्वास्थ्य, एनर्जी स्तर, परिवार शुरू करने की योजना और जीवन की प्राथमिकताओं को लेकर मतभेद देखने को मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह






