‘वॉचमैन भी कहता है कि पाक से…’, IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान

‘वॉचमैन भी कहता है कि पाक से…’, IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान


महिला टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण (ICC Women’s T20 World Cup 2026) का आगाज हो गया है. रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करेगी, पाक टीम का भी ये इस संस्करण का पहला मैच होगा. जब भी इन दो देशों की टीम क्रिकेट में भिड़ती है तो बयानबाजी भी शुरू हो जाती है. दोनों देशों के लोगों के लिए क्रिकेट खेल से बढ़कर है, जब ये आपस में खेलती हैं तो रोमांच हमेशा से काफी ज्यादा रहता है. रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस रोमांच पर बात की और बताया कि उनका वॉचमन भी उन्हें न हारने की बात कहता है.

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, “जब मैंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेला था, वो मुझे याद है. ड्रेसिंग रूम में हरमनप्रीत कौर ने हमसे इस मैच के दबाव को नहीं नकारने के लिए कहा था. उन्होंने कहा था कि बाहर से दबाव होता है क्योंकि हम भारत पाकिस्तान का इतिहास जानते हैं. फैंस हमसे क्या उम्मीद करते हैं, ये भी हम जानते हैं.”

भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, “मेरी बिल्डिंग का वॉचमन भी मुझसे कहता है कि किसी से हार जाओ लेकिन पाकिस्तान से नहीं.” ये कुछ इस तरह का दबाव होता है. लोग इस खेल को पसंद करते हैं, उन्हें ये राइवलरी भी पसंद है.”

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी…

तैयारी को लेकर क्या बोली भारतीय बल्लेबाज

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, “हम टीम के तौर पर ट्रॉफी उठाने की सोचते रहते हैं. ये हमारे दिनचर्या में शामिल है. हमारा मानना है कि जब आप किसी चीज को लंबे समय तक देखते हैं तो उसकी दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर देते हैं.” क्रिकेटर ने बताया कि 2025 ओडीआई वर्ल्ड कप में भी ऐसा किया था और अमोल सर ने उन्हें यहां भी ऐसा करने के लिए कहा है.”

यह भी पढ़ें- भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश

महिला टी20 विश्वकप की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, “ये अच्छी चल रही है. हमारी टीम में कॉन्फिडेंस दिख रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेशक हमारी सीरीज अच्छी नहीं थी, लेकिन कई बार जीत से ज्यादा हार आपको काफी कुछ सिखा देती है. हमने गलतियों के नोट बनाए हैं, उन पर काम किया है. हम चाहते हैं कि मैदान पर अच्छा क्रिकेट खेले.”



Source link