25-25 ओवर का होगा भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे, पूरी तरह से बदल गए सारे नियम

25-25 ओवर का होगा भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे, पूरी तरह से बदल गए सारे नियम


धर्मशाला से अच्छी खबर सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मैच शुरू होने को लेकर अपडेट सामने आया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच अब 25-25 ओवर का खेला जाएगा. मैच के नियम पूरी तरह से बदल गए हैं. इस मैच का टॉस पांच बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं मैच की शुरुआत 5:45 बजे होगी. फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर आ गए हैं. 

भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ी वार्म-अप के लिए तैयार हो रहे हैं. यह 25-25 ओवर का मैच होगा. इस मैच में अब 5 गेंदबाज 5-5 ओवर फेंक सकते हैं. यानी एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा पांच ओवर बॉलिंग कर सकेगा. बल्लेबाजी के लिए पावरप्ले 5 ओवर का होगा.

भारत और अफगानिस्तान के इस मैच को दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था, लेकिन धर्मशाला में लगातार बारिश की वजह से अब तक इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका. अब यह वनडे मैच 25-25 ओवर का खेला जाएगा. 5:15 बजे इस मैच का टॉस होगा, और फिर आधे घंटे के बाद यानी 5:45 बजे मैच की शुरुआत होगी. पांच ओवर का पावरप्ले होगा. वहीं एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा पांच ओवर गेंदबाजी कर सकेगा. 

फिलहाल दोनों कप्तान टॉस के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दूसरी तरफ ग्राउंड्समैन मैदान को सुखाने में जुटे हुए हैं. अच्छी बात यह है कि धर्मशाला का यह मैदान जल्द सूख जाता है. ऐसे में अगले 30 मिनट में खेलने लायक स्थिति हो जाएगी. 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी



Source link