PM Narendra Modi Meet Emmanuel Macron: फ्रांस दौरे पर नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है. ईयू से फ्री ट्रेड डील के बाद उनकी यह पहली फ्रांस यात्रा है. दोनों देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. इस प्रोग्राम में भारत, फ्रांस, और अन्य देश भी प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets French President Emmanuel Macron in Nice, France. The French President welcomes him with a hug.
PM Modi and President Macron will jointly inaugurate the ‘Bharat Innovates’ event, which will bring together top innovation startups and… pic.twitter.com/Iqj4KP8Fkw
— ANI (@ANI) June 14, 2026
पीएम मोदी बोले- भारत फ्रांस का रिश्ता विजनरी है
नीस में भारत इनोवेट्स के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर के अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ बिजनेस करते हैं. स्ट्रेटेजिक साझेदारी को साझा करते हैं. कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो आपसी हितों के अलावा एक विजन से भी प्रेरित होते हैं. भारत और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता मानवता के लिए तकनीक और इंसान केंद्रित इनोवेशन है. इनोवेशन भारत के डीएनए में है.
उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने एक मजबूत इनोवेशन सिस्टम बनाया है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इकोसिस्टम है. यह रिफॉर्म एक्सप्रेस रुकेगी नहीं. यह जारी रहेगी. स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ेगी.
#WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “…Different countries across the world do trade with each other and also strike strategic partnerships with each other. But there are few relations which are driven by shared vision, besides… pic.twitter.com/BRqSCgiUMU
— ANI (@ANI) June 14, 2026
इमैनुएल मैक्रों बोले- आदरणीय पीएम मोदी का नीस में स्वागत है
इस मौके पर इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में मिलकर ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ (Year of French-India Innovation) की शुरुआत की थी. सवाल यह नहीं था कि क्या भारत इनोवेशन कर रहा है, बल्कि यह था कि भारत के साथ मिलकर इनोवेशन कौन करेगा. आदरणीय प्रधानमंत्री, मैं आपकी इस यात्रा के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं. कुछ ही दिन पहले, आप आजादी के बाद से भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं, यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दिखाता है. यह वाकई बहुत शानदार है. इसलिए, हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच यहां मौजूद हैं.





