iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम

iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आईफोन 17 प्रो में रंग बदलने, ड्यूरेबिलिटी की शिकायतें थीं।
  • ऐप्पल 18 प्रो में नई निर्माण प्रक्रिया अपनाएगा सुधारने हेतु।
  • बेहतर एल्युमिनियम रिफाइनिंग रंग बदलना रोकेगी, लागत भी कम।

iPhone 18 Pro: ऐप्पल की iPhone 17 सीरीज सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन इसके फ्लैगशिप Pro मॉडल्स में ऐसी दिक्कतें भी आईं, जिसके चलते कंपनी की काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था. खासकर ड्यूरैबिलिटी और कॉस्मिक ऑरेंज मॉडल में कलर चेंज होने की समस्याएं खूब चर्चा में रही थीं. अब 18 Pro मॉडल्स पर काम कर रही कंपनी ने इस गलती को सुधारने पर जोर दिया है. 17 Pro मॉडल वाली गलतियों को दोहराना नहीं चाहती. इसलिए नए मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को बदला गया है.

iPhone 18 Pro को रंग बदलने से रोकने के लिए क्या हो रहा है?

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप्पल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ज्यादा ड्यूरेबल बनाने के लिए एक नई मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस यूज कर रही है. इसमें इंप्रूव्ड एल्युमिनियम रिफाइनिंग प्रोसेस की मदद ली जा रही है, जिसमें कम टेंपरेचर और कम इलेक्ट्रोकेमिकल रिफाइनमेंट स्टेप्स की जरूरत पड़ती है. इस प्रोसेस से नए मॉडल को ज्यादा कॉरोजन रजिस्टेंस और एलॉय स्ट्रेंग्थ मिलेगी, जिससे कलर चेंज होने की दिक्कत दूर होने की उम्मीद है. इस प्रोसेस से कंपनी की लागत भी कम होगी.

एल्युमिनियम फिनिशिंग को ही कंटिन्यू करेगी ऐप्पल

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐप्पल नए मॉडल के लिए iPhone 17 Pro वाली एल्युमिनियम फिनिशिंग को ही नई सीरीज के लिए कंटिन्यू करेगी. टाइटैनियम के मुकाबले इसमें हीट को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है. ऐप्पल इस बार मैटेरियल को चेंज न करते हुए प्रोसेस में बदलाव कर रही है. यह बदलाव करना इसलिए भी जरूरी है कि कंपनी लगातार दो साल तक एक ही जैसी कमी के कारण शर्मिंदगी का सामना नहीं करना चाहती. दूसरा कारण यह है कि ऐप्पल आईफोन कलर को लेकर नए एक्सपेरिमेंट कर रही है. इस बार Pro मॉडल को डार्क चेरी कलर ऑप्शन के साथ भी उतारा जाएगा. अगर इसमें भी कलर चेंज होने की शिकायतें सामने आती हैं तो ऐप्पल के लिए डिफेंड करना मुश्किल हो जाएगा.

iPhone 17 Pro में लॉन्च होते ही आने लगी थी दिक्कत

ऐप्पल ने पिछले साल सितंबर में iPhone 17 Pro मॉडल्स को लॉन्च किया था. बिक्री शुरू होने के लगभग दो हफ्तों के भीतर ही इस मॉडल के कलर चेंज होने की दिक्कतें आने लगी थीं. कॉस्मिक ऑरेंज कलर में यह दिक्कत ज्यादा आई और कई यूजर ने प्रो मॉडल के पिंक होने की शिकायतें की थीं. 

ये भी पढ़ें-

Festive Sales के इंतजार का फल नहीं होगा मीठा! इस बार स्मार्टफोन सस्ते होने की उम्मीद नहीं



Source link