Weekly Rashifal 28 June -4 July 2026: कुंभ, मेष सहित 5 राशियों को इस सप्ताह मिलेगी बड़ी कामयाबी

Weekly Rashifal 28 June -4 July 2026: कुंभ, मेष सहित 5 राशियों को इस सप्ताह मिलेगी बड़ी कामयाबी


Weekly Rashifal 28 June to 4 July 2026: 28 जून से 4 जुलाई तक कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इन ग्रह स्थितियों का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह सप्ताह कई लोगों के लिए नई शुरुआत, अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. वहीं प्रेम जीवन और नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी ग्रहों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं.

मेष राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा. घर का वातावरण अनुकूल रहेगा, लेकिन आप दोनों को एक-दूसरे की सेहत को लेकर काफी परेशान होना पड़ सकता है. ऐसे में बेवजह की चिंता से बचते हुए पूरी सूझ-बूझ और शांति के साथ चलने की आवश्यकता बनी हुई है.
  • व्यापार और नौकरी: विदेश यात्रा के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं, जो आपके व्यवसाय को नई दिशा देंगे. खनन और व्यापारिक कार्यों में आपको अचानक बड़ा लाभ होने की प्रबल संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आप निवेश क्षेत्र से जुड़कर अपनी किस्मत चमकाने में सफल रहेंगे. दूर-दराज के क्षेत्रों में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी. चिकित्सा और जलयात्रा से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है. विद्यार्थियों को भी शिक्षा में ध्यान लगाने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • स्वास्थ्य: शारीरिक और आर्थिक क्षमताओं का आप बेहतरीन लाभ उठाएंगे. लेकिन बढ़ती हुई भाग-दौड़ और व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार सेहत में थकान और शारीरिक पीड़ा महसूस हो सकती है. इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क और मुस्तैद रहने की जरूरत है.
  • आर्थिक स्थिति: धन कमाने और उसे सुरक्षित रूप से संग्रहित करने के बेहतरीन मौके आपके पास बने रहेंगे. पूंजीगत लाभ को बढ़ाने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. किसी अपेक्षित या अचानक स्रोत से धन लाभ होने की स्थिति बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति गहरी चाहत और रोमांस की भावना बनी रहेगी. हालांकि, इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर अचानक झगड़े भी देखने को मिल सकते हैं. लव लाइफ में आपको इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम ही प्राप्त होंगे.
  • लकी अंक: 5 और 7
  • लकी रंग: पीला और आसमानी नीला
  • उपाय: शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें.
  • बच्चों में मीठे प्रसाद को बांटें.

वृषभ राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन बेहद सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम और भरोसा गहराएगा. गृहस्थ जीवन के आंगन में किसी प्रकार का खुशी का समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पूरे परिवार में खुशहाली का माहौल बनेगा.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में इस सप्ताह बेहतरीन अवसर मिलेंगे. कारोबार में अब तक अटकी हुई फाइलें आखिरकार आगे बढ़ेंगी और आपके लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे. नौकरी के क्षेत्र में, चाहे वह निजी क्षेत्र हो या सरकारी, काम को लेकर महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी रहेगी.
  • करियर और शिक्षा: करियर को लेकर आपके हाथ लगातार अच्छे मौके लग रहे हैं, जिससे आप अपनी उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को शानदार परिणाम मिलेंगे. यदि आप अपनी संतान की शिक्षा और उज्जवल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन कर रहे हैं, तो इस कार्य में आप पूर्ण रूप से सफल होंगे.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का मोर्चा इस सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा. शारीरिक कठिनाइयां दूर होंगी और पहले से चली आ रही कोई भी पुरानी पीड़ा या रोग निवारण होगी. आप अपने कार्यों को उत्साह और विवेक के साथ करेंगे. हालांकि, खान-पान के प्रति लापरवाही न बरतें और हल्के व्यायाम जरूर करते रहें, अन्यथा स्वास्थ्य डाउन हो सकता है.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक तंगी से पूरी तरह राहत मिलेगी. धन संग्रह करने और जीवन के स्तर को बेहतर बनाने की आपकी पहल सफल रहेगी. आय के सभी स्रोतों से शानदार लाभ होता दिखाई दे रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ बेहतरीन तालमेल बैठेगा, जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे. इस दौरान एक-दूसरे के प्रति चाहत, रोमांस और विश्वास में गहराई आएगी.
  • लकी अंक: 2,4
  • लकी रंग: गुलाबी, हल्का हरा

मिथुन राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा काफी बढ़ेगा. परिवारजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. घर का वातावरण सुखद रहेगा और अपनी गृहस्थी को और अधिक चमकाने तथा सुधारने के लिए आप कुछ नए और अच्छे कदम उठा सकते हैं.
  • व्यापार और नौकरी: नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है. धन कमाने के आपके मौजूदा स्रोत आपको अच्छा मुनाफा देंगे. नौकरी में आपकी एक के बाद एक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी. किसी भी बाधा के बिना आपका काम बनता जाएगा, जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे.
  • करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह कोई बहुत बड़ी कामयाबी मिलने वाली है, जो आपका मनोबल बढ़ाएगा. खेल, फिल्म, अभिनय, प्रबंधन और चिकित्सा आदि जिन भी क्षेत्रों में आपकी रुचि है, आप अपने शानदार प्रदर्शन से खुश होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • स्वास्थ्य: आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत इस दौरान बेहद अच्छी बनी रहेगी. ऊर्जा से परिपूर्ण रहने के कारण आप अपने कार्यों को पूरी क्षमताओं के साथ करने में सफल होंगे. बस सप्ताह के अंतिम दिनों में कुछ भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें.
  • आर्थिक स्थिति: करियर की सफलता के साथ-साथ आर्थिक तरक्की भी होगी. आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. आय के नए रास्ते खुलेंगे और बचत भी अच्छी होगी. यदि आप पर कोई लंबित कर्जा है, तो उसे चुकाने के रास्ते भी इस सप्ताह बन सकते हैं.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति अटूट विश्वास और गहरी चाहत के कारण रोमांटिक स्थितियां और भी मजबूत होंगी. आप अपने पार्टनर के साथ रहकर रोमांस को और अधिक गहराई से महसूस करेंगे.
  • लकी अंक: 3, 6
  • लकी रंग: गुलाबी, सफेद
  • उपाय: सोमवार के दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तुओं का दान करें. बालकनी या छत पर पक्षियों को दाना डालें और उनके लिए स्वच्छ पानी जरूर रखें. इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाएं और 100 ग्राम गुड़ भी उसे अर्पित करें.

कर्क राशिफल 

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह गृहस्थ जीवन के आंगन में एक-दूसरे के प्रति चाहत और लगाव में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. पारिवारिक माहौल पूरी तरह से शानदार और सकारात्मक बना रहेगा. विशेषकर संतान पक्ष के प्रति आपकी जो जागरूकता और मेहनत है, वह जरूर रंग लाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
  • व्यापार और नौकरी: कारोबारी व्यक्तियों के लिए समय अत्यंत अनुकूल रहने वाला है. किसी प्रभावशाली कारोबारी व्यक्ति के साथ समझौते की स्थिति बनेगी, जिससे व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बस यह ध्यान रखें कि अपने प्रयासों को कमजोर नहीं करना है.
  • करियर और शिक्षा: प्रतियोगी क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है. निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और किसी खास मुकाम को अर्जित करने की आपकी सोच साकार होते दिखाई दे रही है. विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत पर अच्छे फल मिलेंगे.
  • स्वास्थ्य: सितारों की चाल बेहतरीन शारीरिक और मानसिक स्थिति का संकेत दे रही है. इस दौरान आपकी सेहत चमत्कारिक रूप से अच्छी बनी रहेगी. आपके हौसले बुलंद रहेंगे और आप अपने कार्यों को एक के बाद एक बेहतरीन ढंग से पूरा करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे.
  • आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह के ग्रह-नक्षत्र धन लाभ की प्रबल संभावना जता रहे हैं. कहीं से ना कहीं आपको धन लाभ जरूर होगा और लंबे समय से रुका हुआ धन आपके हाथ फिर से लगेगा. हालांकि, बीच में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धन कमाने और संग्रहित करने में बड़ी कामयाबी मिलेगी.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आपके साथी के साथ मधुरता और प्रेम के सुखद अवसर लगातार बने रहेंगे. रिश्ते में आ रही नजदीकियां आपका मन उत्साहित करेंगी, जिससे आप हर कार्य को बहुत ही शानदार तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे.
  • लकी अंक: 4,9
  • लकी रंग: पिंक, लाल
  • उपाय: मां भगवती दुर्गा को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें. इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा.

सिंह राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच पारस्परिक अच्छे व्यवहार और गहरी चाहत बनी रहेगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहने से आपके हौसले काफी बुलंद रहेंगे. हालांकि, जगह-जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • व्यापार और नौकरी: राजनीतिक और कार्मिक क्षेत्र में आपको बढ़त हासिल करने के शानदार मौके मिलेंगे. चाहे आप नौकरी कर रहे हों या अपना व्यापार संभाल रहे हों, निजी और सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में आपकी कार्य क्षमताओं की जमकर सराहना होगी. आप जिस भी क्षेत्र से जुड़े हैं, वहां से आपको बहुत अच्छा और सकारात्मक रिस्पांस मिलता रहेगा.
  • करियर और शिक्षा: करियर के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. वहीं, छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में धैर्य रखना होगा.
  • स्वास्थ्य: आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत सुखद तथा शानदार बनी रहेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा. हालांकि, पुराने रोगों और पीड़ाओं को दूर होने में समय लग सकता है. सावधानी की दृष्टि से इस दौरान मौसमी बदलाव के कारण जुकाम, खांसी और बुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर यह सप्ताह बेहद लाभदायक रहने वाला है. मुनाफा कमाने और उज्जवल भविष्य के लिए धन को संग्रहित करने की जो मनसा आपके मन में है, वह पूरी होते दिख रही है. यदि आप पर कोई उधार या कर्जा है, तो उसे चुकाने में आप पूरी तरह से सफल होंगे.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति बढ़ती हुई चाहत और अटूट भरोसे से आपका मन उत्साहित बना रहेगा. इस दौरान आपके रिश्तों में रोमांस और गहराई बनी रहेगी. बस प्रेम जीवन में भी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.
  • लकी अंक: 4,7
  • लकी रंग: सुनहरा, ऑरेंज
  • उपाय: भगवान कार्तिकेय की नियमित रूप से पूजा करें. साथ ही, बंदरों को चने खिलाएं. इन उपायों को करने से आपकी आ रही परेशानियां दूर होंगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

कन्या राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन काफी मधुर और शांत रहने वाला है. पति पत्नी के बीच परस्पर सामंजस्य बना रहेगा, जिससे गृहस्थी चमकेगी. आप जीवनसाथी को कोई पसंदीदा वस्तु उपहार में दे सकते हैं. सामाजिक जीवन में आपका रुतबा बढ़ेगा. सप्ताह के चौथे दिन तनाव से बचें.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में इस पूरे सप्ताह आपको शानदार मुनाफा होगा. नौकरी पेशा लोगों को भी बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपके कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता के अनुसार बहुत अच्छे उन्नति के नए अवसर आपको मिलेंगे.
  • करियर और शिक्षा: प्रतियोगी क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी. खेल और फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है, उनकी पढ़ाई में मन लगेगा और शैक्षणिक सफलता के योग बनते हुए दिख रहे हैं.
  • स्वास्थ्य: इस सप्ताह की शुरुआती दिनों में आपकी सेहत बेहद अच्छी रहेगी, जिससे आप बिल्कुल ऊर्जावान महसूस करेंगे. लेकिन सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन में शारीरिक और मानसिक सेहत कमजोर हो सकती है.
  • आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संबंधित कार्यों और व्यापार से धन लाभ अधिक होगा. इस दौरान यदि आपकी कोई घर या गाड़ी खरीदने की इच्छा है, तो वह पूरी तरह होने के बहुत अच्छे योग हैं, आप सफल रहेंगे.
  • प्रेम जीवन: इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में प्रेम संबंधों में गर्मजोशी रहेगी. लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में आपका प्रियजन आपसे रूठ सकता है और आपकी बातें नहीं सुन सकता. सोच समझकर और प्रेम से उन्हें समझाने की जरूरत अत्यधिक होगी.
  • लकी अंक: 5,9
  • लकी रंग: केसरिया, हल्का पीला
  • उपाय: इस सप्ताह अच्छे परिणामों के लिए प्रतिदिन सुबह भगवान सूर्य को जल अर्घ्य दें. साथ ही, चीटियों को मीठा आटा खिलाना भी बहुत लाभदायक रहेगा. इन उपायों से आपकी कुंडली के ग्रह दोष शांत होंगे और आपके करियर में तेजी से तरक्की होगी.

तुला राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में परस्पर चाहत और प्रेम बढ़ता हुआ रहेगा, जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे. गृहस्थ जीवन में संतान सुख का लाभ मिलेगा. आप अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ाने में लगे रहेंगे और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापारिक मोर्चे पर इस दौरान कोई बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बेहद अनुकूल है. कहीं ना कहीं से कोई सम्मान और पुरस्कार इस दौरान आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • करियर और शिक्षा: कार्मिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय ध्यान और कठिन परिश्रम का है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपने परिश्रम के अनुरूप शानदार परिणाम मिलेंगे, जिससे आगे के करियर के लिए नए अवसर प्रदान होंगे.
  • स्वास्थ्य: आपकी सेहत सुखद एवं शानदार बनी हुई रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों को अच्छी तरीके से संचालित करते रहेंगे. लेकिन लापरवाही से बचें. अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा मामूली सी लापरवाही स्वास्थ्य को कमजोर पड़ने से रोक नहीं पाएगी.
  • आर्थिक स्थिति: अचानक कोई धन आपको इस दौरान मिल सकता है. संबंधित क्षेत्र से धन आपकी सोच से कहीं अधिक प्राप्त हो सकता है. इस दौरान अचानक ही कोई भूमि और अचल संपत्ति का लाभ होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में बढ़ते हुए विश्वास और चाहत से एक-दूसरे के प्रति प्यार और रोमांस बढ़ा हुआ रहेगा. आप अपने पार्टनर को इस सप्ताह कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं. संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, अन्यथा संबंधों की चमक फीकी पड़ सकती है.
  • लकी अंक: इस सप्ताह आपके लिए लकी अंक 7 रहेगा. इस अंक का उपयोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिए कर सकते हैं.
  • लकी रंग: ग्रे, पीला
  • उपाय: भगवती दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें. चीटियों को मीठा आटा खिलाएं. इस सप्ताह मिले-जुले परिणामों में घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य और विश्वास के साथ कार्य करें.

वृश्चिक राशि

  • पारिवारिक जीवन: पति-पत्नी के मध्य परस्पर चाहत और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मन में उत्साह और हौसले बुलंद रहेंगे. परिवार के आंगन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे. हालांकि, किसी महंगी वस्तु को खरीदने या रोजमर्रा की पसंद को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है. सप्ताह के अंत में वाणी में कटु शब्दों के प्रयोग से पूरी तरह बचें.
  • व्यापार और नौकरी: इस दौरान कोई बड़ा व्यापारिक समझौता हो सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा. अगर सरकारी अफसरों के मध्य कोई फाइल या काम रुका हुआ था, तो वह अब आगे बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है.
  • करियर और शिक्षा: निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर के लिए किए जा रहे आपके प्रयास सफल दिखाई दे रहे हैं. यदि आप अपना कोई नया कार्य या व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो अच्छी सफलता मिलती हुई दिख रही है. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को शुरुआती दिनों में और सजग होकर चलने की जरूरत है.
  • स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक सेहत सुखद और शानदार बनी रहेगी, जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे. फिर भी, बदलते मौसम के कारण शरीर में कहीं पीड़ा, खुजली या बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. ऐसे में संयमित दिनचर्या की ओर बढ़ते रहें और अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाए रखें.
  • आर्थिक स्थिति: क्रय-विक्रय, सेवा और अन्य संबंधित क्षेत्रों से इस दौरान आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा. पैसे की बहार रहेगी. लेकिन किसी अचल संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं. अतः आर्थिक मामलों और संपत्ति खरीदने में पूरी तरह से सावधान रहें.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और भरोसा बढ़ता रहेगा, जिससे आपके संबंध और भी गहरे तथा रोमांटिक बने रहेंगे. कहीं ना कहीं आप अपने पार्टनर के साथ प्रसन्न होते रहेंगे. लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में थोड़े से तनाव से इंकार नहीं किया जा सकता है.
  • लकी अंक: 5,7
  • लकी रंग: पर्पल, नीला
  • उपाय: भैरव देव के स्थान में दिया जलाएं. साथ ही उन्हें मीठे प्रसाद और भोग अर्पित करें.

धनु राशि

  • पारिवारिक जीवन: विदेश यात्रा के शानदार मौके बन रहे हैं, जिससे दूर दराज के क्षेत्रों में लाभकारी यात्रा संभव है. पारिवारिक मोर्चे पर गृहस्थ जीवन को शानदार बनाने की यात्रा जारी रहेगी. यदि पहले से कोई तनाव या विवाद चल रहा था, तो वह अब समाप्त होगा.
  • व्यापार और नौकरी: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़त बनाने और नौकरी की तलाश करने वालों को इस दौरान बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. बस ध्यान रहे कि अपने प्रदर्शन को कमजोर बिल्कुल न करें.
  • करियर और शिक्षा: आपकी मानसिक क्षमता इस दौरान बेहतरीन बनी रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. करियर में आपको अपने कार्यों को बड़ी ही दक्षता के साथ करने का मौका मिलेगा. हालांकि, छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें और उन्हें अपना सम्मान न बनने दें.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है. सेहत अच्छी रहेगी, इसलिए घबराने वाली बात नहीं है, लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शुरू से ही प्रयास करते रहना होगा. योग और संतुलित आहार पर ध्यान दें ताकि शारीरिक बल बना रहे.
  • आर्थिक स्थिति: धन कमाने और उसके स्तर को उच्च करने की कोशिशें सफल होती रहेंगी. आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं, जिससे आपका मनोबल उच्च रहेगा. इस दौरान आप अपने लिए सुख-सुविधाओं को जुटाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. इस दौरान आप अपने पार्टनर को कोई पेंडिंग गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके प्रति उनका सम्मान और चाहत और बढ़ेगी. आपके हौसले बुलंद रहेंगे, लेकिन रिश्ते में अचानक कुछ तनाव से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें.
  • लकी अंक: 3,8
  • लकी रंग: पीला, सफेद
  • उपाय: भगवान शिव को स्नान कराएं और उनके सामने घी का दिया जलाएं. इससे मन की शांति बनी रहेगी और आने वाली बाधाएं दूर होंगी.

मकर राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और मधुरता बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे गृहस्थ जीवन में खुशहाली और संतुलन नजर आएगा. घर-आंगन का वातावरण सकारात्मक रहेगा और परिवार के सदस्य एक-दूसरे के प्रति सहयोगी बने रहेंगे. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल और बढ़ सकता है.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में यह समय सफलता देने वाला है. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण योजना, सौदे या विस्तार में लाभ मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में उनकी छवि मजबूत होगी.
  • करियर और शिक्षा: करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल है. बेहतरीन करियर चुनने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. यदि आप व्यवसाय में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो भी यह समय लाभकारी रहेगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं और पढ़ाई में मन लगा रहेगा.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. हालांकि सप्ताह के मध्य में भाग-दौड़ और व्यस्तता के कारण हल्का मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में खान-पान, नींद और दिनचर्या का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से यह समय काफी लाभदायक रहने वाला है. धन लाभ के कई अवसर बन सकते हैं और अचानक कोई शुभ घटना आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है. आपकी अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में रोमांस और अपनापन बना रहेगा. पार्टनर के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा.
  • लकी अंक: 2 और 7
  • लकी रंग: पीला और केसरिया
  • उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें और बच्चों को मीठा प्रसाद बांटें.

कुंभ राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन बेहद सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के प्रति आपके मन में चाहत, विश्वास और सम्मान और गहराएगा. घर में प्रेम और अपनत्व के कई हसीन मौके आएंगे. इस दौरान आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं. पहले से चल रहे किसी भी तनाव, मनमुटाव या झगड़े का स्थायी रूप से अंत होगा.
  • व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र और कारोबार के पहलुओं को साधने में आपको बड़ा लाभ मिलेगा. इस दौरान आपको बड़ी पद प्रतिष्ठा हासिल होगी, जिससे आपका उत्साह चरम पर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शानदार रहेगा, क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाएगी और अचानक कोई बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिखाई देगी.
  • करियर और शिक्षा: छात्रों और युवाओं के लिए यह सप्ताह वरदान जैसा साबित होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन और अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. जिन भी क्षेत्रों में आपकी गहरी रुचि है, वहां आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पूरी तरह से सफल होंगे.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शानदार रहेगा. आप चुस्त-दुरुस्त स्वास्थ्य के मालिक बने रहेंगे. आपके चेहरे की रौनकता और शरीर की तंदुरुस्ती पहले की अपेक्षा काफी बेहतरीन होगी. यदि शरीर में कोई पुराना रोग या पीड़ा चल रही थी, तो वह इस दौरान पूरी तरह दूर होगी.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से यह सप्ताह बहुत मजबूत रहेगा. अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. यदि आपने किसी को उधार धन दे रखा है, तो वह वापस मिलने के मजबूत मौके बनेंगे. इस दौरान आप अपनी इच्छानुसार घर या गाड़ी खरीद सकते हैं.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में बढ़ता हुआ लगाव और चाहत आपके हौसले बुलंद रखेगी. आप अपने पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे. बस संबंधों में आने वाले बदलावों को समझने के लिए हमेशा तैयार रहें, ताकि सामंजस्य बना रहे.
  • लकी अंक: 6 और 9
  • लकी रंग: फिरोजी हरा और पीला
  • उपाय: शुक्रवार के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं.

मीन राशि

  • पारिवारिक जीवन: इस सप्ताह गृहस्थ जीवन के आंगन में सुखद और शानदार मौके बने रहेंगे. इन अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाकर आप सृजनात्मक कार्यों की तरफ आगे बढ़ सकते हैं. परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा, लेकिन बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के कारण छोटी-छोटी बातों पर तनाव उत्पन्न न होने दें.
  • व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी के स्तर पर इस सप्ताह दूर-दराज के क्षेत्रों में लाभकारी यात्राएं होंगी. भाग-दौड़ भरे इन कार्यक्रमों के दौरान किसी वरिष्ठ या समकक्ष के साथ महत्वपूर्ण और खास फाइलों में हस्ताक्षर हो सकते हैं.
  • करियर और शिक्षा: जिन भी क्षेत्रों में आपकी रुचि है—चाहे वह सरकारी क्षेत्र हो या निजी, करियर और शिक्षा के लिए आपको सफलता के शानदार अवसर प्राप्त होंगे. चुनौती भरे समय में भी बस आपको अपनी पूरी क्षमताओं.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. अपनी रोग प्रतिरोध क्षमता को विकसित करने और शारीरिक क्षमताओं को उन्नत करने के अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर बने रहेंगे. बेहतर स्वास्थ्य के कारण ही आप अपने काम-काज और यात्राओं को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे.
  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति इस सप्ताह बेहतरीन रहेगी. पूंजीगत निवेश में आपका अचानक लाभ बढ़ सकता है, हालांकि अचानक धन मामलों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आपको आवश्यक सावधानी भी बनाए रखनी होगी. इस दौरान कमीशन और खनन आदि क्षेत्रों से आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है.
  • प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और रोमांस की स्थिति आपके हौसले बुलंद रखेगी. इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. बस ध्यान रहे कि किसी बात पर अचानक वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए संभलकर बात करें.
  • लकी अंक: 3,7
  • लकी रंग: पिंक, नीला
  • उपाय: भगवान सीतारामचंद्र जी की नियमित रूप से पूजा करें तथा प्रतिदिन बंदरों को चने खिलाएं. घबराने वाली कोई बात नहीं है, ये उपाय आपको चुनौतियों से निपटने और जल्द सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे.

Nirjala Ekadashi 2027: निर्जला एकादशी 2027 में कब ? अभी से नोट करें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link